×

नीतिश कुमार रेड्डी को अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं : शुभमन गिल 

शुभमन गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "टीम मैनेजमेंट नीतिश कुमार रेड्डी को घरेलू सीरीज में ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहता है ताकि विदेशी दौरों के लिए उनकी तैयारी बेहतर हो सके।

By: Prafull tiwari

Oct 09, 20256:38 PM

view11

view0

नीतिश कुमार रेड्डी को अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं : शुभमन गिल 

नई दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली टेस्ट से पहले ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी पर बात की।  

शुभमन गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "टीम मैनेजमेंट नीतिश कुमार रेड्डी को घरेलू सीरीज में ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहता है ताकि विदेशी दौरों के लिए उनकी तैयारी बेहतर हो सके। जब हम विदेश जाते हैं, तो हमें तीसरे या चौथे सीम गेंदबाजी विकल्प के लिए संघर्ष करना पड़ता है। खासकर, तेज गेंदबाजों की मददगार पिचों पर। हमें लगता है कि अगर हम उसे सिर्फ विदेश में ही खिलाएं तो यह उसके साथ नाइंसाफी होगी क्योंकि इससे उसे ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे, खासकर अगले एक-डेढ़ साल में, क्योंकि हम भारत के बाहर ज्यादा मैच नहीं खेल रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "एक ऐसा खिलाड़ी होना जो हमारे लिए एक दिन में 10-15 ओवर गेंदबाजी कर सके और साथ ही बल्लेबाजी भी कर सके बेहद अहम है। ऑस्ट्रेलिया में रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी की। उसमें निश्चित रूप से काफी क्षमता और संभावना हैं। इसलिए, हम उसे भारत में ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका देना चाहते हैं। मैच और परिस्थिति के अनुसार, हमें लगता है कि वह ऊपरी क्रम में या निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है, हम इसे ध्यान में रखेंगे।" 

भारतीय टीम मैनेजमेंट शार्दुल ठाकुर की जगह नीतिश कुमार रेड्डी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका गेंद और बल्ले से मिला-जुला प्रदर्शन रहा था। रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया था। टीम इंडिया मैनेजमेंट उनसे गेंदबाजी और बल्लेबाजी में ज्यादा योगदान चाहता है और इसी वजह से उन्हें अधिक मौका देना चाहता है।  पहले टेस्ट में रेड्डी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था जबकि गेंदबाजी में सिर्फ 4 ओवर ही उन्होंने किए थे। ऐसे में दिल्ली टेस्ट में उनके प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट की नजर रहेगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में घिरे। पुणे में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज। जानें वकील वाजिद खान ने क्यों की FIR की मांग

Loading...

Mar 12, 202610:40 AM

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

Loading...

Mar 12, 202610:35 AM

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। संजू सैमसन की 89 रनों की पारी और बुमराह-अक्षर की गेंदबाजी से भारत बना विश्व विजेता।

Loading...

Mar 08, 202610:57 PM

टी-20 विश्व कप : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

टी-20 विश्व कप : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में कल यानी रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर होगी। निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इंग्लैंड को तो न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

Loading...

Mar 07, 20262:42 PM

टी20 विश्व कप: रेलवे चलाएगा दिल्ली से साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन

टी20 विश्व कप: रेलवे चलाएगा दिल्ली से साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का ही इस्तेमाल होगा, जहां टूर्नामेंट के शुरुआत में एक मैच खेला गया था। काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर पिच बनाई गई है।

Loading...

Mar 07, 20261:00 PM