कब है रामनवमी 8 या 9 अप्रैल: जानिए श्रीराम के पूजन कर उत्तम मुहूर्त व विधि
श्रीराम के मंत्रों का जाप करें, रामायण पढ़ें और रामचरितमानस का भी पाठ करें, Chant the mantras of Shri Ram, read Ramayana and also recite Ramcharitmanas

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ही मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के घर पर हुआ था। इस दिन प्रभु श्रीराम की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं। जानिए किस दिन मनाई जाएगी राम नवमी व प्रभु श्रीराम की पूजा का मुहूर्त व विधि।
राम नवमी 2022 तारीख व शुभ मुहूर्त
राम नवमी इस साल 10 अप्रैल 2022, दिन रविवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि की शुरूआत 10 अप्रैल को देर सुबह 01 बजकर 32 मिनट से होगी और 11 अप्रैल को तड़के 03 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
राम नवमी पूजा विधि
रामनवमी पर सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमाओं को रोली का तिलक करें, फिर चावल, फूल, घंटी और शंख भगवान श्री राम को अर्पित करने के बाद भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा करें। श्रीराम के मंत्रों का जाप करें, रामायण पढ़ें और रामचरितमानस का भी पाठ करें। अंत में सभी की आरती उतारें। इस दिन भगवान श्रीराम को झूला अवश्य झुलाएं और किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को गेहूं और बाजरा अवश्य दान में दें।
राम नवमी 2022 महत्व
भगवान राम ने अपने चौदह साल का वनवास किया था और इस दौरान उन्होंने रावण को मारकर धर्म की स्थापना की थी। माना जाता है इस दिन उपवास रखने से जीवन में सभी प्रकार की सुख और समृद्धि आती है।