×

महिला विश्व कप: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं 

पूर्व का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ब्लेंडा क्लार्क के नाम था। क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 में 882 रन बनाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

By: Prafull tiwari

Oct 09, 20256:35 PM

view7

view0

महिला विश्व कप: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं 

विशाखापत्तनम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंधाना ने 33 गेंदों पर 23 रन बनाए। इस दौरान 11वां रन बनाते ही वह एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने इस साल 17 वनडे मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 982 रन बनाए हैं। 

पूर्व का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ब्लेंडा क्लार्क के नाम था। क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 में 882 रन बनाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। मंधाना के पास एक कैलेंडर वर्ष में 1000 या उससे अधिक रन बनाने का मौका है, और ये उपलब्धि वो इसी विश्व कप में हासिल कर सकती हैं।  हालांकि मंधाना का फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। 

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में वह प्रचंड फॉर्म में थी और कई शतकीय पारियां खेली थी, लेकिन विश्व कप में उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। इस मैच में जब वह 23 रन पर खेल रही थी, तो ऐसा लग रहा था कि वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही हैं। लेकिन, उनका खराब फॉर्म जारी रहा और अच्छी शुरुआत के बाद एक बार फिर वह बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं। मंधाना विश्व कप के तीन मैचों में 8, 23, और 23 रन बना सकीं। उनकी असफलता भारतीय टीम की बल्लेबाजी कमजोर कर रही है और परेशानी बढ़ा रही है। टूर्नामेंट में अगर भारतीय टीम को अच्छा करना है, तो मंधाना को फॉर्म में वापस लौटना होगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

गेंदबाजों के दम पर भारत की ऐतिहासिक जीत: अफ्रीका को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त

गेंदबाजों के दम पर भारत की ऐतिहासिक जीत: अफ्रीका को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त

कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में हार्दिक पांड्या के अर्धशतक और भारतीय गेंदबाजों (बुमराह, अर्शदीप, अक्षर) के सामूहिक प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर ढेर कर 101 रनों से शानदार जीत दर्ज की

Loading...

Dec 09, 202510:44 PM

भारत vs साउथ अफ्रीका पहला T20 आज (9 दिसंबर): कटक पिच रिपोर्ट, संभावित XI और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत vs साउथ अफ्रीका पहला T20 आज (9 दिसंबर): कटक पिच रिपोर्ट, संभावित XI और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे कटक में। जानें सीरीज रिकॉर्ड, बुमराह-गिल की वापसी, अभिषेक शर्मा का फॉर्म और पिच व मौसम का हाल।

Loading...

Dec 09, 20254:48 PM

T20 वर्ल्ड कप प्रसारण संकट: ₹25,000 करोड़ की डील से जियोस्टार पीछे हटा, भारत में मैच दिखाने में मुश्किल

T20 वर्ल्ड कप प्रसारण संकट: ₹25,000 करोड़ की डील से जियोस्टार पीछे हटा, भारत में मैच दिखाने में मुश्किल

भारत-श्रीलंका में होने वाले मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ब्रॉडकास्टर जियोस्टार (पूर्व में स्टार इंडिया) ने ₹3 अरब डॉलर की ICC डील छोड़ी। नुकसान के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया।

Loading...

Dec 08, 20255:50 PM

भारत vs साउथ अफ्रीका: वनडे सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया पर ICC का 10% जुर्माना, जानें कारण

भारत vs साउथ अफ्रीका: वनडे सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया पर ICC का 10% जुर्माना, जानें कारण

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम पर ICC ने स्लो ओवर रेट के कारण मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। रायपुर वनडे में हुई थी देरी।

Loading...

Dec 08, 20254:15 PM

चक दे इंडिया... भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया

चक दे इंडिया... भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 3-1 से मात दी। यह मुकाबला 9-16 क्वालिफिकेशन मैच के रूप में खेला गया। भारत अब 9 दिसंबर को उरुग्वे के खिलाफ खेलेगा।

Loading...

Dec 08, 20251:02 PM