विश्व मुक्केबाजी कप अस्ताना की स्वर्ण पदक विजेता नूपुर बुधवार को महिलाओं के 80+ किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय बन गईं।

लिवरपूल । दो बार की एशियाई चैंपियन पूजा रानी और अस्ताना में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक विजेता जैस्मीन लाम्बोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए दो और पदक पक्के कर दिए हैं। पूजा ने महिलाओं के 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की एमिलिया कोटर्सका को 3:2 से हराया, जबकि जैस्मीन ने अंडर-22 एशियाई चैंपियन में उज्बेकिस्तान की मामाजोनोवा खुमोरबोनू को 5:0 से हराकर महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विश्व मुक्केबाजी कप अस्ताना की स्वर्ण पदक विजेता नूपुर बुधवार को महिलाओं के 80+ किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय बन गईं। मीनाक्षी (महिला 48 किलोग्राम भारवर्ग) और जदुमणि सिंह मंडेंगबाम (पुरुष 50 किलोग्राम भारवर्ग) पदक पक्का करने से बस एक जीत दूर हैं। दोनों शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। महिलाओं के 80 किलोग्राम भारवर्ग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पूजा ने पौलेंड की एमिलिया कोटर्सका को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में जैस्मीन ने उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज पर शुरुआत से ही दबदबा बनाया और तीनों राउंड में बढ़त के साथ जीत हासिल की।
पूर्व विश्व चैंपियन निखत ज़रीन और विश्व मुक्केबाजी कप रजत पदक विजेता अभिनाश जामवाल का सफर खत्म हो गया। महिलाओं के 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक रजत पदक विजेता तुर्की की काकिरोग्लू बुसे नाज ने निखत जरीन को हराया। पुरुषों के 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जामवाल पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता जॉर्जिया के गुरुली लाशा से 1:4 से हार गए। भारत ने हाल ही में गठित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी शासी निकाय विश्व मुक्केबाजी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पहली विश्व चैंपियनशिप में 20 सदस्यीय दल उतारा है और पुरुष और महिला दोनों स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत को पहला शूटिंग स्वर्ण पदक दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में रणधीर सिंह ने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से भारतीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
IPL 2026 Playoff से पहले जानें आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ मैचों में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों के बारे में। शुभमन गिल और सहवाग का जलवा।
भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में कुल 6 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस दौरान टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जबकि आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी। जानिए पूरा शेड्यूल।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। दरअसल, आईपीएल के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी दी। कोर्ट ने WFI की चयन नीति को 'बहिष्करणकारी' बताते हुए फटकार लगाई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने WFI को फटकार लगाते हुए कहा कि मातृत्व को खिलाड़ी के नुकसान की वजह नहीं बनाया जा सकता।
वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वैभव ताबड़तोड़ बैटिंग कर अपनी टीम को कई मैच जिता चुके हैं। वैभव की तूफानी बैटिंग का ही नतीजा है कि राजस्थान रॉयल्स प्लेआफ की रेस में मजबूती से बरकरार है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को बैन करने पर WFI को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि मातृत्व अवकाश के बाद लौट रही विनेश को एशियाई खेलों के ट्रायल का मौका मिलना चाहिए।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। PCB ने शाहीन अफरीदी की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
IPL 2026 Playoff Scenarios: लीग स्टेज के आखिरी 4 मैच तय करेंगे प्लेऑफ का चौथा स्लॉट. जानें KKR, PBKS, RR और DC के क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और समीकरण.