स्टार सुबह: पंजाब बाढ़, लव जिहाद, प्रज्ञा ठाकुर और सीएम मोहन यादव का बयान

पंजाब में बाढ़ का प्रकोप, लव जिहाद और धर्मांतरण पर आरएसएस की राय, प्रज्ञा ठाकुर का अर्द्धनग्न पहनावे पर विवादित बयान और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का धार्मिक त्रिकोण पर वक्तव्य।

By: Ajay Tiwari

Sep 08, 20251:39 AM

view35

view0

स्टार सुबह: पंजाब बाढ़, लव जिहाद, प्रज्ञा ठाकुर और सीएम मोहन यादव का बयान

नमस्कार
स्टार सुबह... खबरों के सफरनामे में बात पंजाब में जल कहर की... लव जेहाद, धर्मांतरण को लेकर आरएसएस के सोच की.. अर्द्धनग्न पहनावे पर प्रज्ञा ठाकुर के बयान की... एमपी के सीएम मोहन यादव ने धार्मिक त्रिकोण कहने की.   

डूबता पंजाब... जाएंगे पीएम मोदी... अब तक 46 की मौत... 2000 गांव जलमग्न

पंजाब. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे इस दौरान हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे। वहीं, अभिनेता सोनू सूद भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, इन दिनों पूरा पंजाब भयावह बाढ़ का चपेट में है, चारों ओर पानी-पानी नजर आ रहा है। विस्तार से पढ़िए...

आरएसएस: लव जिहाद और धर्मांतरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा 

जोधपुर. लव जिहाद और धर्मांतरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने 'लव जिहाद' और धर्मांतरण को राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती, प्रलोभन या धोखे से किया गया धर्मांतरण अनुचित है, क्योंकि इससे समाज में अशांति फैलती है। विस्तार से पढ़िए...

प्रज्ञा ठाकुर ने किया कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का समर्थन

वृंदावन. पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन संबंधों और पश्चिमी पहनावे पर दिए गए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब माता-पिता अपने बच्चों को संस्कार नहीं देते, तो लड़कियां अर्धनग्न दिखाई देती हैं, जिससे दुराचार की घटनाएं बढ़ती हैं। विस्तार से पढ़िए...

देवतालाब को बनारस-प्रयागराज का धार्मिक त्रिकोण है: सीएम 

मऊगंज.  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवतालाब को बनारस और प्रयागराज के साथ एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्रिकोण का हिस्सा बताया है। मऊगंज के देवतालाब स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने देवतालाब शिव मंदिर की अद्भुतता का उल्लेख किया, जहां उन्हें पाँच तत्वों का आभास होता है। विस्तार से पढ़िए...

शहडोल में सरकारी धन की 'बूंदी' और 'समोसा' घोटाला

शहडोल. शहडोल जिले में सरकारी खजाने की बर्बादी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, और इन घोटालों की लिस्ट में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। पहले दो फोटोकॉपी के 4,000 रुपये, फिर ईंट खरीद में लाखों का घोटाला, और अब बूंदी और समोसे पर करीब 70,000 रुपये के बिल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विस्तार से पढ़िए...

उज्जैन शिप्रा में गिरी कार... टीआई का शव मिला... दो पुलिसकर्मी लापता

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया। यहां शिप्रा नदी पर बने बिना रैलिंग वाले पुल पर रात में एक कार नदी में जा गिरी। रात में रेस्क्यू हुआ, लेकिन कार का पता नहीं चला। रविवार सुबह रेस्क्यू आपरेशन दोबारा शुरू हुआ तो उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद हुआ है। उनके साथ कार में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी अब भी लापता हैं। विस्तार से पढ़िए...

चलते-चलते..
जब करने से पहले नहीं सोचा तो करने के बाद सोचने का क्या मतलब. जो किया है  उसका प्रतिफल तो भोगना होगा

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।

Loading...

Feb 13, 20264:24 AM

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM