×

नासा के 2000 हजार वैज्ञानिक होंगे बेरोजगार !

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इन दिनों एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। दावा किया जा रहा है कि नासा अपने करीब 2145 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रही है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट पॉलिटिको ने इस बारे में जानकारी दी है।

By: Arvind Mishra

Jul 10, 202510:38 AM

view7

view0

नासा  के 2000 हजार वैज्ञानिक होंगे बेरोजगार !

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बजट में चलाई कैंची

  • कर्मचारियों को आफर किया रिटायरमेंट प्लान

  • मस्क-ट्रंप विवाद का लीडरशिप पर पड़ा असर

    नई दिल्ली। स्टार समाचार

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इन दिनों एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। दावा किया जा रहा है कि नासा अपने करीब 2145 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रही है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट पॉलिटिको ने इस बारे में जानकारी दी है। दरअसल, कर्मचारियों की छंटनी बजट में कटौती और एजेंसी के काम को ज्यादा प्राथमिकता देने की योजना का हिस्सा है। नासा के इस फैसले से वैज्ञानिक ढांचे पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। नासा की रिपोर्ट के मुताबिक, जो कर्मचारी निकाले जा रहे हैं वे ज्यादातर जीएस-13 से जीएस-15 ग्रेड के हैं, जो अमेरिका की सरकारी सेवा में वरिष्ठ पद माने जाते हैं।

सीमित बजट

नासा की प्रवक्ता बेथनी स्टीवंस ने बताया कि हम अपने मिशन के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अब हमें सीमित बजट में प्राथमिकताएं तय करनी होगी। गौरतलब है कि ट्रंप के कार्यकाल में नासा और अमेरिका की अंतरिक्ष नीति में कई बदलाव हुए हैं। नासा के 18 हजार कर्मचारियों की टीम पर भी इसका असर पड़ा है।

ट्रंप-मस्क के बीच बढ़ी दूरी

ट्रंप ने नासा के नए एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर बिलियनर और स्पेसएक्स के समर्थक जारेड आइजैकमैन को नामित किया था, लेकिन ट्रंप और एलन मस्क के बीच आई दूरियों के बाद व्हाइट हाउस ने आइजैकमैन का नाम हटा दिया, जिससे यह नियुक्ति टल गई।

तीन विकल्प

  • जल्दी रिटायरमेंट
  • बायआउट
  • स्थगित इस्तीफा

COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 202510 hours ago

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

0

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 202510 hours ago

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

2

0

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया।

Loading...

Oct 19, 202511 hours ago