×

इस्राइल को 21 अरब डॉलर की सैन्य मदद दे चुका अमेरिका

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अमेरिकी मदद के बिना इस्राइल, गाजा में अपने अभियान को जारी नहीं रख पाता। रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न द्विपक्षीय समझौते के तहत अमेरिका भविष्य में भी इस्राइल को अरबों डॉलर की वित्तीय मदद देगा।

By: Sandeep malviya

Oct 07, 20256:51 PM

view4

view0

इस्राइल को 21 अरब डॉलर की सैन्य मदद दे चुका अमेरिका

वॉशिंगटन।   एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका, बीते दो साल में इस्राइल को करीब 21.7 अरब डॉलर की सैन्य सहायता दे चुका है। इसमें बाइडन प्रशासन और ट्रंप प्रशासन द्वारा दी गई मदद शामिल है। हमास के इस्राइल पर हमले और गाजा में इस्राइल की जवाबी कार्रवाई को दो साल पूरे हो चुके हैं। हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमला किया था। जिसके बाद संघर्ष की शुरूआत हुई और यह अभी भी जारी है। 

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में विभिन्न अभियानों पर खर्च किए 10 अरब डॉलर

ब्राउन विश्वविद्यालय के वाटसन स्कूल आॅफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स द्वारा प्रकाशित 'कॉस्ट्स आॅफ वॉर' (युद्ध की लागत) नामक एक अध्ययन में ये भी कहा गया है कि अमेरिका ने पिछले दो वर्षों में पश्चिम एशिया में सुरक्षा सहायता और विभिन्न अभियानों पर करीब 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रकम खर्च की है। यह रिपोर्ट सार्वजनिक तौर पर मौजूद तथ्यों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। अमेरिका के विदेश विभाग ने इस रिपोर्ट पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं व्हाइट हाउस ने पेंटागन से इस संबंध में सवाल करने को कहा है। 

बाइडन प्रशासन में दी गई भारी वित्तीय मदद

यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा गाजा में युद्ध को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए इस्राइल और हमास के प्रतिनिधि मिस्त्र में बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अमेरिकी मदद के बिना इस्राइल, गाजा में अपने अभियान को जारी नहीं रख पाता। रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न द्विपक्षीय समझौते के तहत अमेरिका भविष्य में भी इस्राइल को अरबों डॉलर की वित्तीय मदद देगा। रिपोर्ट में बताया गया है गाजा युद्ध के पहले वर्ष में, जब पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन सत्ता में थे, अमेरिका ने इस्राइल को 17.9 अरब डॉलर की सैन्य मदद दी। वहीं गाजा युद्ध के दूसरे वर्ष में 3.8 अरब डॉलर की मदद दी गई है। यह रिपोर्ट वॉशिंगटन स्थित क्विसी इंस्टीट्यूट फॉर रिस्पॉन्सिबल स्टेटक्राफ्ट के साथ मिलकर तैयार की गई है। हालांकि कुछ इस्राइल समर्थक समूह क्विसी इंस्टीट्यूट पर अलगाववादी और इस्राइल विरोधी होने का आरोप लगाते हैं। वहीं संस्थान ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

पश्चिम एशिया में विभिन्न अभियानों पर भी भारी खर्च किया

रिपोर्ट में बताया गया है कि यमन में हूती विद्रोहियों पर हमले, ईरान में परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले और पश्चिम एशिया में अन्य व्यापक गतिविधियों पर अमेरिका ने गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से 9.65 अरब डॉलर से लेकर 12 अरब डॉलर तक खर्च किए हैं। ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए अमेरिका ने करीब 2 अरब अमेरिकी डॉलर से लेकर 2.25 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच खर्च किए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मेडागास्कर में तख्ता पलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति

2

0

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने कहा कि सैन्य विद्रोह के बाद उनकी जान को खतरा था और इसलिए वह देश छोड़कर भाग गए। राष्ट्रपति ने देश छोड़ने के बाद सोमवार देर रात किसी अज्ञात स्थान से राष्ट्रीय टेलीविजन पर देशवासियों को संबोधित किया। 

Loading...

Oct 14, 202511:12 PM

वीजा नीति पर ब्रिटेन सख्त, किए कई बदलाव

2

0

वीजा नीति पर ब्रिटेन सख्त, किए कई बदलाव

ब्रिटेन सरकार ने वीजा नियमों को कड़ा करते हुए विदेशी छात्रों और पेशेवरों के लिए नई शर्तें लागू की हैं। अब अंग्रेजी में बेहतर स्तर साबित करना होगा, वित्तीय योग्यता बढ़ाई गई है और पढ़ाई के बाद नौकरी खोजने का समय भी घटाया गया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि इन बदलावों से भारतीय छात्रों और कामगारों की योजना पर क्या प्रभाव पड़ेगा?  

Loading...

Oct 14, 202511:10 PM

ट्रंप का इजरायली संसद में भव्य स्वागत: नेतन्याहू ने किया 'इजरायल प्राइज' के लिए नामांकित, नोबेल शांति पुरस्कार के समर्थन का ऐलान

4

गाजा युद्धविराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायली संसद पहुंचे। स्पीकर ने अगले साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए समर्थन की घोषणा की। नेतन्याहू ने युद्ध समाप्त करने वाले प्रस्ताव की सराहना करते हुए ट्रंप को इजरायल के सर्वोच्च सम्मान 'इजरायल प्राइज' के लिए नामांकित किया।

Loading...

Oct 13, 20255:42 PM

इनोवेशन है लगातार आर्थिक विकास का आधार: तीन अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल

9

जानें कैसे अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेता - जोएल मोकिर, पीटर हॉविट और फिलिप एगियॉन - ने समझाया कि इनोवेशन, तकनीक और 'क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन' दुनिया भर में जीवन स्तर और आर्थिक विकास को कैसे बढ़ाते हैं।

Loading...

Oct 13, 20254:51 PM

सर्वोच्च नागरिक सम्मान.. नेतन्याहू के ग्रैंड वेलकम से गदगद ट्रंप

6

हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। पहले बैच के 7 बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरा बैच इजराइली सेना को सौंप दिया गया है। हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है।

Loading...

Oct 13, 20253:09 PM