×

परिवार संग बाबा केदार नाथ के दरबार पहुंचे थल सेना अध्यक्ष

केदारनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं के साथ ही वीआईपी यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। बीते 6 जून को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे, जबकि दो जून को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केदारनाथ धाम पहुंची थीं।

By: Star News

Jun 08, 202511:02 AM

view14

view0

परिवार संग बाबा केदार नाथ के दरबार पहुंचे थल सेना अध्यक्ष

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए बाबा केदार के दर्शन
मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत 

रुद्रप्रयाग। थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और धाम की भव्यता को निहारा। मंदिर परिसर में केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज, बदरी-केदार मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अभी तक 8 लाख 85 हजार 614 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 

पुरोहित समाज ने किया स्वागत

बाबा केदार के दर्शनों के लिए इन दिनों आम के साथ खास यात्री भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी परिवार संग बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे। जहां तीर्थ पुरोहित समाज, बदरी-केदार मंदिर समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान थल सेना अध्यक्ष ने बाबा केदार का पूजन किया। लगभग आधा घंटे तक उन्होंने परिवार संग बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की।
 
बाबा केदार धाम  अद्भुत 

भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने काफी देर तक उन्होंने धाम की भव्यता को भी निहारा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का यह धाम दिव्य और अद्भुत है, यहां आकर मन को अपार शांति मिलती है। 

प्रति दिन आ रहे वीआईपी

केदारनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं के साथ ही वीआईपी यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। बीते 6 जून को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे, जबकि दो जून को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केदारनाथ धाम पहुंची थीं।
 
मई में जगद्गुरु से ली थी दीक्षा

इससे पहले सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मई में चित्रकूट पहुंचे थे, जहां उन्होंने तुलसीपीठ स्थित आश्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी। दीक्षा के दौरान रामभद्राचार्य ने गुरु दक्षिणा में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की मांग की थी और कहा कि पीओके भारत को वापस चाहिए। सेना प्रमुख ने अपनी पत्नी संग कांच मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की थी।   

COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 20252 hours ago

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 20253 hours ago

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया।