×

देहरादून... सहस्त्रधारा में फटा बादल... मचाई तबाही... कई लोग लापता 

देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोग लापता हैं। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

By: Arvind Mishra

Sep 16, 20259:57 AM

view13

view0

देहरादून... सहस्त्रधारा में फटा बादल... मचाई तबाही... कई लोग लापता 

बादल फटने के बाद ऋषिकेश में सुबह से चंद्रभागा नदी उफान पर है। नदी का पानी हाईवे तक पहुंच गया है।  

  • सैलाब में कई दुकानें बहीं, टपकेश्वर मंदिर डूबा

  • कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए 

  • जाते मानसून का उत्तराखंड-हिमाचल में तांडव

देहरादून। स्टार समाचार वेब

देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोग लापता हैं। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। दरअसल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मशहूर सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण रात में बादल फटने की घटना हुई। इस घटना में कुछ दुकानें बह गईं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने कमान संभाली। उन्होंने रात में ही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर मौके पर बचाव दल भेजे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ बचाव अभियान जारी है। जिला प्रशासन आपदा के मद्देनजर अलर्ट मोड में है। बादल फटने के बाद ऋषिकेश में सुबह से चंद्रभागा नदी उफान पर है। नदी का पानी हाईवे तक पहुंच गया है।  

सीएम धामी ने जताया दुख...

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा-देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

डीएम ने किया छुट्टी का ऐलान

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचीं। जिलाधिकारी ने भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। आईटी पार्क देहरादून में देर रात से हो रही भारी बारिश से आए पानी से खिलौनों की तरह सड़क पर ही कई गाड़ियां बहती नजर आईं।

तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत-बचाव कार्य के लिए जेसीबी सहित भारी उपकरण लगाए गए हैं। लापता दोनों व्यक्तियों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

अनहोनी टली

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फन वैली और उत्तराखंड डेंटल कॉलेज के पास एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। देहरादून में भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है। टपकेश्वर महादेव शिवलिंग परिसर में 1-2 फीट मलबा जमा हो गया है और मंदिर परिसर में काफी नुकसान हुआ है। तेज बहाव से नदी किनारे की कई दुकानें पूरी तरह बह गईं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और समय पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने से बड़ी अनहोनी टल गई।

पीएम और गृह मंत्री ने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात करके उत्तराखंड में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड के साथ पूरी तरह खड़ी है।  

हिमाचल में बस स्टैंड डूबा, बह गईं गाड़ियां

इधर, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश ने फिर कहर बरपाया है। रात  मंडी के धरमपुर में बादल फटने से बस स्टैंड पानी में डूब गया। राज्य की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों से भी भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और सामान्य जनजीवन के बुरी तरह प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं। बीती रात धरमपुर में बारिश ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा बस स्टैंड डूबा गया और बसें समेत कई वाहन बह गए। इस घटना में एक व्यक्ति के भी अभी तक लापता होने की खबर है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 20251 hour ago

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

0

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 20251 hour ago

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

2

0

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया।

Loading...

Oct 19, 20252 hours ago