×

गाजा में  युद्धविराम को संभालने पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति 

गाजा में जारी नाजुक युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्राइल पहुंचे हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात केरंगे बंधक संकट पर चर्चा करेंगे।

By: Sandeep malviya

Oct 21, 202519 hours ago

view2

view0

गाजा में  युद्धविराम को संभालने पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति 

तेल अवीव। गाजा में जारी नाजुक युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने की कोशिशों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को इस्राइल पहुंचे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हाल के दिनों में हिंसा की नई घटनाओं ने अमेरिका-प्रेरित संघर्षविराम को डगमगाने पर मजबूर कर दिया है। वेंस का यह दौरा दोनों पक्षों को युद्धविराम समझौते का पालन कराने और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे। यह उनकी मध्य पूर्व यात्रा का हिस्सा है जो गुरुवार तक चलेगी। वेंस इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और यरूशलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। वेंस हाल ही में इस क्षेत्र में पहुंचे व्हाइट हाउस के दो शीर्ष दूतों के बाद यहां पहुंचे हैं। उनका मिशन इस बात को सुनिश्चित करना है कि युद्धविराम कायम रहे और दोनों पक्ष शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

बंधकों की पहचान और हमास का रुख

इस्राइल ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसे हमास द्वारा रात में छोड़े गए एक बंधक का शव मिला है। यह शव ताल हैमी का था, जिन्हें सात अक्तूबर 2023 के हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था। वह गाजा सीमा पर स्थित किबुत्ज नीर यित्झाक से थे और चार बच्चों के पिता थे। इस्राइल के अनुसार, युद्धविराम के तहत अब भी 15 मृत बंधकों के शव हमास के पास हैं, जिनमें से 13 शव अब तक लौटाए जा चुके हैं। वहीं, हमास के मुख्य वातार्कार खलील अल-हय्या ने कहा है कि संगठन युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और शर्म अल-शेख समझौते को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने मिस्र के अल-काहेरा न्यूज चैनल को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी की मध्यस्थता से हुई यह संधि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के अंत की घोषणा है।

हमास की मांगें और मानवीय स्थिति

अल-हय्या ने कहा कि इस्राइल ने युद्धविराम समझौते के तहत सीमाओं से मानवीय सहायता और चिकित्सा सामग्री को पारित किया है, लेकिन उन्होंने आग्रह किया कि सर्दियों से पहले अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ इस्राइल पर दबाव बनाएं ताकि और अधिक राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और आश्रय उपकरण गाजा पहुंचाए जा सकें। गाजा के विभिन्न इलाकों में अब भी बुनियादी सुविधाओं का संकट गहराता जा रहा है। अस्पतालों में दवाओं की कमी और विस्थापित नागरिकों की बढ़ती संख्या ने राहत एजेंसियों के लिए चुनौती पैदा कर दी है।

हिंसा और हताहतों का ताजा आंकड़ा

वहीं, संघर्षविराम के बावजूद दो इस्राइली सैनिकों और 45 फलस्तीनियों की मौत की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा पार झड़पों में इनकी जान गई। अमेरिकी प्रशासन ने इस पर चिंता जताई है और कहा है कि युद्धविराम तभी टिकेगा जब दोनों पक्ष संयम बरतें। वेंस की यात्रा को इस्राइल और फलस्तीन के बीच शांति पुनर्स्थापना की नई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

साने ताकाइची  बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

3

0

जापान के लिए  21 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक है। जापान ने आज अपने इतिहास की पहली महिला प्रधानमंत्री को चुना है। साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई हैं।

Loading...

Oct 21, 202519 hours ago

एच-1बी वीजा फीस: यूएससीआईएस ने जारी की नई गाइडलाइंस

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा पर लगने वाली एक लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) की फीस से कुछ आवेदकों को छूट दी है। यूएससीआईएस की नई गाइडलाइंस जारी कर इस बात की जानकारी दी। आइए जानते है कि ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद किन-किन लोगों को भारी-भरकम फीस से छूट मिलेगी और ये फैसला भारतीय आईटी पेशेवर और छात्रों के लिए राहत की बात कैसे है?

Loading...

Oct 21, 202519 hours ago

भारत की आटो, ईवी नीति के लिए पीएलआई योजनाएं डब्ल्यूटीओ मानदंडों का उल्लंघन : चीन 

2

चीन ने भारत की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव  (पीएलआई) योजनाओं को लेकर विश्व व्यापार संगठन  (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत दर्ज कराई है। भारत अपनी नीतियों से घरेलू निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है, जबकि चीन का दावा है कि यह वैश्विक व्यापार नियमों के खिलाफ है।

Loading...

Oct 21, 202519 hours ago

यूक्रेन संघर्ष : यूरोपीय संघ ने 2028 से पूरी तरह रूसी ऊर्जा आयात बंद करने का किया एलान

रूस से ऊर्जा आयात पर यूरोपीय संघ ने बड़ा फैसला लिया है। एक जनवरी 2028 से पाइपलाइन तेल और एलएनजी समेत सभी रूसी ऊर्जा उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा। यह कदम रूस पर निर्भरता खत्म करने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया है।