×

उत्तराखंड... आधी रात फटा बादल...कई लापता... गाड़ियां मलबे में दबीं... स्कूल बंद

सूबे में वर्षा से नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आधी रात के बाद चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से एसडीएम आवास और तहसील परिसर के साथ ही कई घरों में मलबा घुस गया। तहसील मुख्यालय थराली बाजार केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों में भारी नुकसान बताया जा रहा है।

By: Arvind Mishra

Aug 23, 202510:07 AM

view14

view0

उत्तराखंड... आधी रात फटा बादल...कई लापता... गाड़ियां मलबे में दबीं... स्कूल बंद

आधी रात चमोली के थराली में बादल फटा।

  • थराली तहसील और कई घरों में घुस गया मलबा

  • फटने से थराली गांव में तबाही, सामने आईं फोटो

    देहरादून। स्टार समाचार वेब

सूबे में वर्षा से नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आधी रात के बाद चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से एसडीएम आवास और तहसील परिसर के साथ ही कई घरों में मलबा घुस गया। तहसील मुख्यालय थराली बाजार केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। दरअसल, उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने की खबर है। देर रात बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है। इसके अलावा चेपड़ों और सागवाड़ा के अलावा कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से एसएसबी रवाना हो गई है।

सड़कें भी हो गई क्षतिग्रस्त

बादल फटने से घरों में मलबा आ गया है, दुकानों में भी नुकसान हुआ है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक युवती समेत कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

एसडीएम का बंगला भी दबा

थराली के तहसील परिसर राड़ीबगड़ में एक बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया। एसडीएम आवास मलबे से दब गया। एसडीएम समेत अन्य ने रात में ही आवास छोड़ दिया और सुरक्षित जगह पर चले गए। राड़ीबगड़ में गाड़ियों के मलबे में दबने की सूचना है। थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। थराली- ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा में बंद है।

सीएम धामी ने जताया दुख

इधर, सीएम धामी ने एक्स पर कहा कि जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दु:खद सूचना मिली। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 20251 hour ago

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

0

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 20251 hour ago

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

2

0

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया।

Loading...

Oct 19, 20252 hours ago