×

उत्तराखंड...  चमोली में फटा बादल मचाई तबाई... 10 लोग लापता

उत्तराखंड के चमोली में नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण मलबा आने से कई भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दस लोग लापता हैं और दो को बचा लिया गया है।  राहत एवं बचाव कार्य जारी है। साथ ही धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है।

By: Arvind Mishra

Sep 18, 20259:57 AM

view10

view0

उत्तराखंड...  चमोली में फटा बादल मचाई तबाई... 10 लोग लापता

वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण मलबा आने से कई भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

  • छह घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, दो लोगों को बचाया 
  • एसडीआरएफ टीम पंहुची, एनडीआरएफ भी रवाना
  • मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं

चमोली। स्टार समाचार वेब

उत्तराखंड के चमोली में नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण मलबा आने से कई भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दस लोग लापता हैं और दो को बचा लिया गया है।  राहत एवं बचाव कार्य जारी है। साथ ही धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है। उधर, देहरादून जिले में गुरुवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। दरअसल, चमोली जिले में बारिश जाते जाते फिर कहर बरपा रहीं है। बुधवार रात को नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से क्षेत्र में तबाही मची है। नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरी लगा फाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से छह भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है घटना में मलबे में दब कर 10 लोग लापता है , मलबे में दबे दो लोगों को बचा लिया गया है।

राहत... जनहानि नहीं

एसडीआरएफ टीम नंदप्रयागपंहुच गयी है, एनडीआरएफ भी नन्द प्रयाग के लिए गोचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी। सीएमओ द्वारा जानकारी दी गयी कि मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी हैं। नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भी भारी वर्षा के कारण पांच भवनों की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है जनहानि नहीं है मोक्ष नदी का जलस्तर बड़ा है।

छह घर मलबे में दब गए

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि बुधवार रात चमोली जिले के नंदानगर घाट इलाके में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। नंदानगर के कुंत्री लांगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल 10 लोगों के लापता की सूचना है, जिसमें कुंतरी लगा फाली में आठ और धुरमा में दो लोग लापता हैं।

इनका नहीं चला पता

कुंवर सिंह, बलवंत सिंह, कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह, विकास पुत्र कुंवर सिंह, विशाल पुत्र कुंवर सिंह, नरेन्द्र सिंह/कुताल सिंह, जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम, भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद, देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह लापता है। वहीं तहसील घाट नंदानगर के गांव धुरमा में दो लोगों के लापता होने की सूचना है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 20251 hour ago

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

0

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 20251 hour ago

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

2

0

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया।

Loading...

Oct 19, 20252 hours ago