Horoscope 12 January 2022 का 12 राशियों में आज का दिन किसके लिए होगा खास
आज 12 जनवरी 2022 दिन बुधवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेगा। तो आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। आज भरणी नक्षत्र है। आज का दिन जॉब, शिक्षा, करियर, बिजनेस, दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा

आज 12 जनवरी 2022 दिन बुधवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेगा। तो आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। आज भरणी नक्षत्र है। आज का दिन जॉब, शिक्षा, करियर, बिजनेस, दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं, आप सभी की राशियों का राशिफल। तो शुरूआत करते हैं मेष राशि वालों से।
मेष- आज का दिन सामाजिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आपकी बातों से लोग प्रभावित रहेंगे। दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। सुबह से ही मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता महसूस होगा। मन धार्मिक कार्यों की ओर अधिक लगेगा। लंबे से समय से जिन मित्रों से या रिश्तेदारों के बात न की हो। उन्हें कॉल करें, उनके हाल-चाल लें। उन्हें और आपको दोनों को ही मानसिक शांति का एहसास होगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ अलर्ट रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की स्थितियां शरीर में पीड़ा दे सकती है। फालतू के खर्चों में धन व्यय होगा, अतः जहां आवश्यकता लगे, वहीं धन को खर्च करें।
वृष: अपनों के साथ समय बिताने से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कुछ रोमांटिक प्लान करें। अपने साथी के साथ यात्रा करें। सिंगल्स को अपनी सोच-विचार की जरूरत है और दोस्तों के साथ कुछ मिलने-जुलने की योजना बनाएं। शादीशुदा जोड़ों को अपने बारे में आत्ममंथन करने की जरूरत है। रिश्ते बनाएं और खुलकर बातचीत करें।
मिथुन: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में हर कार्य को तेजी के साथ आप पूरा कर सकते हैं। निवेश किया था तो आज के दिन धन लाभ हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों को आज काफी मेहनत मशक्कत करते देखा जा सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन होगा भाई-बहनों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। संचित धन में वृद्धि हो सकती है।
कर्क: कर्क राशि के जातक अपने हुनर और काम करने के तरीके से कार्यक्षेत्र में अपनी छवि आज के दिन सुधार सकते हैं। वहीं कुछ जातकों का स्थान परिवर्तन भी आज के दिन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे, आज के दिन अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए आप आगे आएंगे। किसी मित्र के साथ मिलकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।
सिंह: आज सिंह राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। यदि कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर के साथ मतभेद था तो वो भी आज दूर हो सकता है। संपत्ति में इजाफा हो सकता है। नए विषयों का अध्ययन आज के दिन सिंह राशि के कुछ जातक कर सकते हैं। पिता के जरिये सिंह राशि के कुछ जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
कन्या: आज के दिन असंतोष की भावना आपके अंदर घर कर सकती है इसलिए मन की चंचलता को दूर करने के लिए आपको योग ध्यान करना चाहिए। कारोबारियों को लेन-देन करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। इस राशि के कुछ जातकों को घर के सामान पर धन खर्च आज के दिन करना पड़ सकता है। आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं तो लाभ मिलने की संभावना है।
तुला: आज का दिन अपने लिए बड़े सपने देखने का है. जीवन में क्या करना चाहिए? उन सभी चीजों की एक सूची बनाएं जो आप आज अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किए गए प्रयास बहुत फायदेमंद होंगे। आज से ही अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करना शुरू कर दें।
वृश्चिक: आज का दिन लाभ लेकर आया है. समय के साथ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। यदि आप आज इस ऊर्जा स्तर के साथ काम करते हैं तो आपको व्यापार में अवश्य ही सफलता मिलेगी। अपनी बात दूसरों के सामने इस तरह रखें कि लोग आपसे नाराज़ न हों। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि: आज के दिन लंबे समय से रुके हुए कार्य आज गति प्राप्त करेंगे. विचारों से भरपूर आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगा। प्रेम प्रस्ताव देने का मन भी बना सकते हैं। एक साथ कई जिम्मेदारियां आपके सामने आ सकती हैं। आज आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
मकर: अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिलेगी. यह एक प्यारा उपहार, कोई मूल्यवान चीज या कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल संपत्ति मिलने वाली है।
कुंभ: आज किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेगा. पिछले कुछ दिनों से आपका दिमाग अलग-अलग दिशाओं में चल रहा है और आप निर्णय नहीं ले पाएंगे। अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के संबंध में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस राशि के छात्रों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से करियर की अच्छी सलाह मिलेगी।
मीन राशि: प्रेम के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। आज आप किसी को दिल टूटने से बचा सकते हैं। छिपे हुए शत्रु आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। काम के सिलसिले में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना का कारण बन सकता है।