मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने शराब की कीमतों में पारदर्शिता के लिए दुकानों पर QR कोड लगाना अनिवार्य किया। अब उपभोक्ता स्कैन कर MRP और MSP की जांच कर सकेंगे। नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द होगा।
रीवा और मऊगंज में 17 शराब समूहों की नीलामी से 526 करोड़ की कमाई हुई, 14 समूह आरक्षित मूल्य से अधिक में बिके जबकि तीन में घाटा हुआ, कुल कारोबार हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।
रीवा में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। समान नाका समूह के लिए 55.44 करोड़ आरक्षित मूल्य के मुकाबले 65 करोड़ की बोली लगी, जिससे यह सबसे महंगा समूह बन गया।
रीवा के जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने एफआईआर की जानकारी छिपाकर हाईकोर्ट से स्थगन लिया था। शासन की रिट पर कोर्ट ने आदेश निरस्त कर ट्रांसफर बहाल किया, आगे की कार्रवाई पर नजर।
रीवा शहर में शाम ढलते ही सड़कें मयखाने में तब्दील हो जाती हैं। खुलेआम शराबखोरी, चखना ठेले और नियमों की अनदेखी से महिलाएं व यात्री परेशान हैं।
दिनेश मकवाना आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन। वायरल वीडियो में रिश्वत के आरोप के बाद देवास की आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित निलंबित। CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी।
मंदसौर में जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के घर बुधवार अल सुबह ईडी ने छापामार कार्रवाई की। यश नगर स्थित आवास पर सुबह 4 बजे ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत के बाद एक्शन लिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
रीवा के मऊगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कार्पियो से अवैध देशी शराब की 20 पेटियों के साथ युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी 'सिद्धार्थ उर्फ डॉक्टर' ने आधे घंटे तक पुलिस को चकमा दिया। मवेशी और ट्रक से रास्ता रोक कर पकड़ा गया। शराब रीवा से लोड कर शाहपुर ले जाई जा रही थी। आबकारी एक्ट में केस दर्ज, शराब दुकान ठेकेदार पर भी कार्रवाई संभव।
सिरमौर पुलिस द्वारा पकड़ी गई 300 पेटी अवैध देशी शराब मामले ने आबकारी विभाग और वेयर हाउस प्रभारी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि एक ही परमिट से दो बार शराब की निकासी हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच और रिमांड पर पूछताछ के आधार पर ठेकेदार को भी आरोपी बनाने की तैयारी में है।






















