कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में CM डॉ. मोहन यादव ने 51 लाख के अनुदान की घोषणा की।
कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एअर इंडिया के एक पायलट को शराब की महक आने की वजह से हिरासत में ले लिया गया। यह घटना 23 दिसंबर 2025 को हुई। पायलट दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संचालित करने वाला था, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले यह मामला सामने आया, जिससे फ्लाइट में देरी हो गई।
कनाडा में घरेलू हिंसा और शोषण का शिकार हो रही भारतीय महिलाओं की मदद के लिए मोदी सरकार ने टोरंटो में 'वन स्टॉप सेंटर' स्थापित किया है। जानें हेल्पलाइन नंबर और सहायता के नियम
कनाडा के टोरंटो में हिंसा का दौर जारी। टोरंटो विश्वविद्यालय के भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोलीबारी में मौत। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख। जानें पूरी घटना
कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय युवती हिमांशी खुराना की हत्या कर दी गई है। टोरंटो पुलिस ने इस मामले में महिला के करीबी बताए जा रहे एक व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने दावा किया है कि जांच में करीबी रिश्ते में हुई हिंसा सामने आई है।
क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर बंधु मान सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने के केस में शामिल था। गोल्डी ढिल्लों गैंग के सदस्य बंधु मान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कनाडा अपनी नागरिकता से जुड़ी बाय डीसेंट (वंशानुगत नागरिकता) कानून में बदलाव की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा चुका है। संसद में पेश विधेयक सी-3 को अब मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद यह कानून लागू होने के एक कदम और करीब पहुंच गया है।
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। गिरोह का दावा है कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर गैंग ने उसकी हत्या कर दी।
कनाडा में एक बार फिर बड़ी फायरिंग की घटना सामने आई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी इस बार रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया कि इस फायरिंग में उनकी गैंग शामिल है। ये फायरिंग पंजाबी सिंगरतेजी कहलों पर की गई। उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की गई।






















