भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 17 दिनों से बंद श्री वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर शुरू होगी। जानें यात्रियों के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा जारी नई गाइडलाइंस, RFID कार्ड की अनिवार्यता और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।
जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 31 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया।














