×

 रेसलर पूजा ढांडा की बिजनेसमैन अभिषेक बूरा से सगाई कल 

पूजा सुंदरनगर में रह कर हिसार में बतौर सीनियर कुश्ती ट्रेनर अपनी सेवाएं दे रही हैं। पूजा ने साल 2003 में जिस महाबीर स्टेडियम से कुश्ती की शुरुआत की, आज वहीं इस खेल के दांव-पेंच सिखा रही हैं।  

By: Prafull tiwari

Aug 06, 20257:33 PM

view20

view0

 रेसलर पूजा ढांडा की बिजनेसमैन अभिषेक बूरा से सगाई कल 

हिसार। भारत की मशहूर रेसलर पूजा ढांडा गुरुवार को सगाई रचाने जा रही हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सगाई घिराय गांव के प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक बूरा के साथ तय हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली पूजा की शादी 13 नवंबर को होगी।  पूजा के पिता अजमेर ढांडा पशुपालन विभाग में जीएलएफ पद से सेवानिवृत्त हैं। पिता ने बताया कि सगाई को लेकर सभी परिजन उत्साहित हैं। परिवार इस खास दिन की तैयारी में जुटा है।  सगाई समारोह सात अगस्त को सुबह 11 बजे तोशाम रोड स्थित ताज पैलेस में होगा। 

पूजा सुंदरनगर में रह कर हिसार में बतौर सीनियर कुश्ती ट्रेनर अपनी सेवाएं दे रही हैं। पूजा ने साल 2003 में जिस महाबीर स्टेडियम से कुश्ती की शुरुआत की, आज वहीं इस खेल के दांव-पेंच सिखा रही हैं।  पिता अजमेर ढांडा ने बताया कि उनकी बेटी का फोकस न सिर्फ खेल, बल्कि पढ़ाई पर भी रहा। पूजा पोस्टग्रेजुएट हैं। उन्होंने कुश्ती में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अजमेर ढांडा ने बताया कि सरकार की ओर से बेटी को पूरी सुविधाएं मिल रही हैं। पूजा फिलहाल हिसार में कुश्ती कोच के तौर पर काम कर रही हैं।

हिसार जिले के बुढ़ाना की रहने वाले पूजा ढांडा 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित हैं। पूजा ने बताया कि सगाई को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। अभिषेक बूरा किसान परिवार से हैं। दोनों परिवार पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। अभिषेक को उनके परिवार ने चुना है। पूजा की मां कमलेश ढांडा गृहिणी हैं। उन्हें अपनी बेटी की उपलब्धियों पर गर्व है। मां ने बताया कि एक बार खेलते समय पूजा चोटिल हो गई थीं, जिसके चलते कुछ वक्त के लिए उन्हें कुश्ती से दूर रहना पड़ा, लेकिन बेटी का हौसला नहीं टूटा। पूजा ने लगातार मेहनत की और शानदार प्रदर्शन की बदलौत उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। कमलेश ढांडा मानती हैं कि बेटियां, बेटों से कम नहीं हैं। पूजा के भाई सुमित ढांडा हिसार में फायर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

SA vs AFG T20 WC: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, रबाडा और स्टब्स चमके

SA vs AFG T20 WC: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, रबाडा और स्टब्स चमके

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर! अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया। जानें मैच का पूरा हाल, स्कोरकार्ड और टर्निंग पॉइंट।

Loading...

Feb 11, 20263:57 PM

 निकल गई हेकड़ी: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला

 निकल गई हेकड़ी: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला

पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है। एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी तीन शर्ते हैं।

Loading...

Feb 10, 202610:16 AM

T 20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, सैम करन बने जीत के हीरो

T 20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, सैम करन बने जीत के हीरो

टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमाए, जबकि सैम करन ने आखिरी ओवर में मैच जिताया।

Loading...

Feb 08, 20267:24 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बनाया चेज का नया रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बनाया चेज का नया रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। टिम साइफर्ट के अर्धशतक और फर्ग्यूसन की गेंदबाजी की मदद से कीवियों ने अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया।

Loading...

Feb 08, 20263:43 PM

T20 World Cup: हार के जबड़े से जीत छीन लाया पाकिस्तान; फहीम अशरफ के 'तूफान' में उड़ा नीदरलैंड

T20 World Cup: हार के जबड़े से जीत छीन लाया पाकिस्तान; फहीम अशरफ के 'तूफान' में उड़ा नीदरलैंड

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की रोमांचक जीत। नीदरलैंड के खिलाफ फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में बनाए 29 रन। हार की कगार से उठकर जीता पाकिस्तान। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट

Loading...

Feb 07, 20264:45 PM