टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर! अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया। जानें मैच का पूरा हाल, स्कोरकार्ड और टर्निंग पॉइंट।

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप के पहले डबल सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की
अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब स्पोर्ट्स डेस्क
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया। ग्रुप-डी के इस मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप के पहले डबल सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की। पहले मुख्य मैच 187 रनों पर टाई हुआ, फिर पहला सुपर ओवर भी 17-17 रनों पर बराबर रहा, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर ने हार-जीत का फैसला किया।
दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाए और अफगानिस्तान को 24 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद नबी आउट हो गए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर मैच में जान फूंक दी, लेकिन वे अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।
एक समय अफगानिस्तान यह मैच जीतती हुई नजर आ रही थी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी। कागिसो रबाडा की नो-बॉल और वाइड ने साउथ अफ्रीका पर दबाव बना दिया था। नूर अहमद ने छक्का लगाकर अफगानिस्तान को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था, लेकिन अंतिम क्षणों में फजलहक फारूकी का रन-आउट होना टीम के लिए घातक साबित हुआ। फारूकी दूसरा रन लेते समय सुस्त पड़ गए और रबाडा के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजकर मैच टाई करा दिया।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) के शानदार अर्धशतकों की मदद से 187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी डटकर मुकाबला किया और स्कोर 187 तक पहुंचाया, जिससे मैच सुपर ओवर में चला गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।