आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक बड़ी चुनौती है, और अक्सर लोग इसे कम करने के लिए तुरंत समाधान खोजते हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक बड़ी चुनौती है, और अक्सर लोग इसे कम करने के लिए तुरंत समाधान खोजते हैं। इसी विषय पर मशहूर डॉक्टर मल्हार गणला ने लंबे समय तक मानसिक शांति बनाए रखने के लिए तीन ऐसे 'टिप्स' साझा किए हैं, जो हमारी जीवनशैली और सोच में गहरे बदलाव ला सकते हैं।
ये तीन सिद्धांत हमें यह सिखाते हैं कि तनाव का मुख्य कारण बाहरी परिस्थितियां नहीं, बल्कि हमारी आंतरिक अपेक्षाएं और शिकायतें हैं। डॉक्टर गणला का कहना है कि यदि हम अपनी पुरानी शिकायतों को छोड़ दें, तो हम एक स्थायी शांति का अनुभव कर सकते हैं। इन 'हैक्स' को अपनाना मस्तिष्क के कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) के स्तर को नियंत्रित करने का एक अचूक तरीका है। आइए इस लेख में डॉक्टर मल्हार गणला के बताए गए तीन टिप्स के बारे में विस्तार से बताता है, जिन्हें कोई भी व्यक्ति अपनी दिनचर्या में शामिल करके तनाव-मुक्त जीवन जी सकता है।
माता-पिता से शिकायतें छोड़ें
मानसिक शांति की पहली सीढ़ी है क्षमा करना। डॉक्टर गणला के अनुसार, कई लोग अपने माता-पिता को अपने करियर या जीवन की रुकावटों के लिए कोसते रहते हैं। वे सोचते हैं कि माता-पिता को उनके लिए कुछ और करना चाहिए था। यह सोच गलत है। उनका कहना है कि आपके माता-पिता ने अपने समय की अर्थव्यवस्था और सीमित संसाधनों के हिसाब से हमेशा सबसे अच्छा ही किया।
इस 'नादानी' को छोड़ दें क्योंकि कोई भी इंसान आपकी ग्रोथ में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार नहीं है। एक बार जब आप अपने माता-पिता की शिकायतों को अपने दिमाग से निकाल देंगे, तो दूसरों को माफ करना बहुत आसान हो जाता है।
हर मौके का पूरा लाभ उठाएं
डॉक्टर गणला दूसरा दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि हमारा समय और ऊर्जा बहुत सीमित है। उम्र बढ़ने के साथ यह समझ आती है कि हम सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकते। इसलिए, यह सोचने में ऊर्जा बर्बाद न करें कि 'काश मैं वहां होता' या 'यह करने से क्या होगा'।
इसके बजाय, जो भी मौका मिल रहा है, उसे तुरंत लें और उसका पूरा लाभ उठाएं। अगर कोई दोस्त हिमालय जा रहा है, और आप जा सकते हैं, तो तुरंत जाएं! क्योंकि 'एवरीथिंग कैन लिटरली बीइंग द लास्ट' (हर मौका आखिरी हो सकता है)। बस उठो, और मौके में शामिल हो जाओ।
प्लान A की अपेक्षा छोड़ें, वर्तमान पर ध्यान दें
तीसरा सबसे बड़ा तनाव कम करने वाला तरीका है, यह स्वीकार करना कि किसी को भी अपना 'प्लान A' नहीं मिलता। बहुत से लोग जीवन में सफलता का एक निश्चित खाका तैयार करते हैं। जैसे बीच पर बंगला, पहाड़ पर घूमना, और सब कुछ मेरी इच्छा के अनुसार हो।
डॉक्टर गणला के मुताबिक, यह अपेक्षा कि 'जो भी होने वाला है लाइफ में मेरे हिसाब से होएगा', एक तनावपूर्ण मानसिकता है। जितना जल्दी आप यह विचार छोड़ देंगे, उतनी जल्दी आप फ्री होकर अपने लक्ष्य पर फोकस कर पाएंगे।
तनाव प्रबंधन
इन तीन सिद्धांतों को अपनाने से आप जीवन की अनिश्चितताओं को स्वीकार करना सीख जाते हैं। जब आप शिकायतें छोड़ते हैं, वर्तमान के अवसरों का आनंद लेते हैं और अवास्तविक अपेक्षाओं को त्यागते हैं, तो आपका मस्तिष्क शांत होता है। यह दीर्घकालिक शांति और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे प्रभावी तरीका है। इन हैक्स का उपयोग करके आप मानसिक रूप से लंबे समय के लिए बहुत अच्छा महसूस करेंगे।

पुराने और बेकार पड़े सामानों को फेंके नहीं! जानिए कैसे कबाड़ से जुगाड़ लगाकर अपने घर को नया, स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली लुक दिया जा सकता है।
सर्दियों के मौसम में सुस्ती, जोड़ों के दर्द और सर्दी-जुकाम से परेशान हैं? जानिए कैसे खानपान में बदलाव और योग से इस मौसम को सेहतमंद और खुशनुमा बनाया जा सकता है।
नियमित व्यायाम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। जानिए व्यायाम के फायदे और स्वस्थ रहने के आसान तरीके।
सीमित सैलरी में घर चलाना लग रहा है मुश्किल? अपनाएं ये आसान और स्मार्ट फाइनेंशियल टिप्स, जिससे घर का खर्च भी चलेगा और होगी तगड़ी बचत।
हार्ट की एंजियोग्राफी के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जानिए खान-पान, पंचर साइट की देखभाल और जरूरी टिप्स हिंदी में।
मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली और जरूरतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। सर्दियों का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा अहसास और गरमा-गरम खान-पान की लज्जत लाता है, वहीं सेहत और त्वचा के लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग भी करता है।
मौसम के अनुसार नाइट ड्रेस का चयन करना बेहद जरूरी है। इस लेख में जानें कि गर्मियों, सर्दियों और मानसून में किस तरह के फैब्रिक और डिजाइन वाली नाइटवियर पहननी चाहिए ताकि आपको चैन की नींद मिले।
बारिश के मौसम में बिना धूप के कपड़े झटपट सुखाने के आसान उपाय। जानें वॉशिंग मशीन स्पिन, हैंगर, पंखे और प्रेस के इस्तेमाल से जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह