अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय ओपनर आर्यवीर सहवाग का शानदार फॉर्म जारी है। यूएई के खिलाफ 160 रन बनाने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 रनों की पारी खेली। जानें उनके पूरे टूर्नामेंट के आंकड़े।

ओमान की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। यूएई के खिलाफ अंतिम ग्रुप मुकाबले में 160 रनों की विशाल पारी खेलने के बाद, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में भी अपनी लय कायम रखी। इस अहम मुकाबले में आर्यवीर ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
मौजूदा टूर्नामेंट में आर्यवीर सहवाग सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं और 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल मिलाकर कुल 4 मैचों की 4 पारियों में 100 से अधिक की औसत और 95 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से नाबाद 70, 22, 160 और 51 रनों की पारियां निकली हैं, जिनमें कुल 29 चौके और 16 छक्के शामिल हैं।
आर्यवीर ने इस एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी के दोनों पहलुओं से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने जहां जरूरत पड़ने पर आक्रामक रुख अपनाया, वहीं परिस्थिति के अनुसार संयम और सूझबूझ का भी परिचय दिया। यूएई के खिलाफ खेली गई उनकी पारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां उन्होंने पहले 131 गेंदों में अपना पहला यूथ वनडे शतक पूरा किया और अंततः 168 गेंदों में 160 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले वह वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी दिल्ली की कप्तानी करते हुए 143 गेंदों पर 19 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 173 रनों की विस्फोटक पारी खेल चुके हैं।
टूर्नामेंट की चार में से तीन पारियों में पचास से अधिक का स्कोर (एक शतक और दो अर्धशतक) बनाने वाले आर्यवीर से अब फाइनल में भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे टूर्नामेंट में आर्यवीर की एकमात्र पचास से कम रनों (22 रन) की पारी पाकिस्तान के खिलाफ ही आई थी, ऐसे में फाइनल में उन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले हुए बड़े ट्रेड में हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जानें पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई की नई संभावित प्लेइंग 11 और अगले कप्तान के नाम।
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय ओपनर आर्यवीर सहवाग का शानदार फॉर्म जारी है। यूएई के खिलाफ 160 रन बनाने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 रनों की पारी खेली। जानें उनके पूरे टूर्नामेंट के आंकड़े।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी।
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अब होस्ट बन चुके हैं। उनका शो फैमिली फुल हाउस विद रोहित खूब पसंद किया जा रहा है। शो का लेटेस्ट एपिसोड कॉमेडियन और शार्क टैंक जजेस से सजा नजर आया। स्टैंडअप कॉमेडियन और शार्क टैंक जजेस के बीच चल रही मस्ती के बीच रोहित शर्मा ने शुभमन गिल की शादी का ऐलान कर दिया।
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा एक दिवसीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। मैच में टॉस जरूर हुआ और इसे 40-40 ओवर का करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम के खराब मिजाज के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।
दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह