दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।

आस्ट्रेलियाई मोरिस जेम्स को किया पराजित
जबलपुर के कोच राजेश बहादुर ने तराशा
हार से शुरू हुआ सफर, विजय पर खत्म
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया। अनुज शिवात्री ने वही कर दिखाया, जिसका लंबे समय से इंतजार था। अनुज फिलीपींस के ओजामिज सिटी में आयोजित चैंपियनशिप में हिस्सेदारी कर रहे थे, जहां 9 राउंड के मैचों में उन्होंने 7 अंकों के साथ विजेता का खिताब जीता।
पहले ही राउंड में उन्हें घरेलू खिलाड़ी अर्का कार्लो से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की। बाकी के 8 मैचों में उन्होंने 7 अंक हासिल किए, जिसमें 6 जीत शामिल थीं। वे वियतनाम के ग्रैंडमास्टर गुयेन डक होआ से आधा अंक आगे रहे, जिन्हें 6.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला। इस चैंपियनशिप की खासियत यह थी कि इसके विजेता को फिडे द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष प्रारूप के तहत सीधे जीएम टाइटल दिया जाना था।
सामान्य तौर पर जीएम बनने के लिए 27 खेलों में तीन नॉर्म और 2500 ईलो रेटिंग की जरूरत होती है, लेकिन इस टूर्नामेंट में कम से कम 4 जीएम और 6 आइएम के हर राउंड में खेलने की शर्त पूरी होने पर विजेता को सीधा खिताब मिलना था। अनुज की परफॉर्मेंस रेटिंग 2586 रही और उन्हें करीब 15 रेटिंग पॉइंट का फायदा भी हुआ।
भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद 1988 में बने थे। उनके बाद भारत को 100वें ग्रैंडमास्टर तक पहुंचने में 38 साल लग गए। इससे पहले एस. अश्वथ 98वें और वी.एस. रथनवेल 99वें ग्रैंडमास्टर बने थे। अनुज ने आकर इस शतक को पूरा कर दिया।ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नरंग ने भी अनुज को बधाई दी और कहा कि यह भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर है। अब देश का लक्ष्य 200 ग्रैंडमास्टर तक पहुंचने का है।
अनुज शिवात्री ने अपने शुरुआती दौर में जबलपुर में भी कोचिंग ली। वे यहां वरिष्ठ कोच राजेश बहादुर से कोचिंग लेते थे। इन्हीं के मार्गदर्शन में वे 2019-2020 में इंटरनेशनल मास्टर बने थे और तब वे मध्यप्रदेश के सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर बने थे।उनके शुरुआती कोच वीरेंद्र तिवारी थे, जिन्होंने उन्हें पहली चालें सिखाईं। इसके बाद निखिलेश जैन और यशपाल अरोरा जैसे कोचों ने उन्हें तराशा है।
खबर अपडेट की जा रही है...

दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह