भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।

न्यूजीलैंड की टीम तीन बदलाव के साथ उतरी
न्यूजीलैंड को झटका, साइफर्ट 2 रन बनाकर आउट
वेलिंगटन। स्टार समाचार वेब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है। वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिला है। वहीं, कीवी टीम ने तीन बदलाव किए हैं।अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में टिम साइफर्ट को पवेलियन भेज दिया। साइफर्ट ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में चली गई। पॉइंट पर अक्षर पटेल ने कैच पकड़ा। साइफर्ट 6 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए।
भुवनेश्वर ने पहले ओवर में दिए 4 रन
भुवनेश्वर कुमार ने मैच के पहले ओवर की शुरुआत वाइड के साथ की। अगली गेंद पर टिम साइफर्ट सिल्प में कैच आउट होने से बचे। गेंद अभषेक शर्मा के पास पहुंचने से ठीक पहले टप्पा खा चुकी थी। इस ओवर में कुल 4 रन बने।
मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे मैच में नहीं दिखेंगे। हेनरी को आराम दिया गया है। फर्ग्यूसन वेलिंगटन मैच से बाहर रहेंगे। दोनों तेज गेंदबाज पिछले मुकाबले में अपने पूरे ओवर भी नहीं कर सके थे। इस सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स का प्रदर्शन सबसे अहम रहा है। वह पहले दो मैचों में 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी की खासियत है कि वह पारी को संभालने के साथ तेजी से रन भी बना सकते हैं। जीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती हैं। पिछले मैच में उनकी स्पिन गेंदबाजी ने भारत को परेशान किया था।
वैभव सूर्यवंशी को फिर नंबर-3 पर मौका
भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पोजिशन पर नजर रहेगी। ईशान किशन दाईं जांघ की मांसपेशी में खिंचाव से पूरी तरह नहीं उबरे हैं, इसलिए वह तीसरे टी-20 से भी बाहर रहेंगे। ऐसे में सूर्यवंशी को एक बार फिर नंबर-3 पर मौका मिलने की संभावना है। भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शुरुआत भी महत्वपूर्ण होगी। पिछले मैच में तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाकर हारा हुआ मैच जिताया था।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिच को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि इसमें गति और उछाल मिलने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड ने टीम में 3 बदलाव किए हैं। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ की जगह मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने को मौका मिला है।
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढलने की कोशिश करेगी। भारत ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
खबर अपडेट की जा रही है...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने 121 रन से शानदार जीत दर्ज की। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शतकों की बदौलत भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की। तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की है। क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 226 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर अपने टी20 इतिहास का सबसे सफल रन चेज किया। संजू सैमसन और नमन धीर रहे जीत के हीरो।
भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में होटल हाउसकीपिंग स्टाफ के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जानिए पूरी घटना, डिपोर्टेशन और उनके करियर से जुड़ी खास बातें।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है।
भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। स्वाति ने तीरंदाजी की ह1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह