बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।

वेस्टइंडीज के जोमेल वॉरिकन ने पांच विकेट झटके
बांग्लादेश ने 7 विकेट महज 51 रन के अंदर गंवाए
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी। बांग्लादेश ने अपने आखिरी 7 विकेट महज 51 रन के अंदर गंवा दिए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तंजिद हसन तमीम 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोमिनुल हक ने 28 रन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 19 रन बनाए। हालांकि, शादमान इस्लाम ने एक छोर संभाले रखा और शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूती दी।
शादमान ने लगाया शतक
शादमान ने 234 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए। वहीं, तौहीद हृदोय ने 42 और लिटन दास ने 34 रनों का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत बांग्लादेश का स्कोर एक समय 221 रन पर 3 विकेट था। ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की।
जोमेल वॉरिकन ने मचाया तहलका
बांग्लादेश की पारी को समेटने में जोमेल वॉरिकन की अहम भूमिका रही। उन्होंने 23.4 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज टिक नहीं सके। शमार जोसेफ और जोशुआ बिशप ने भी 2-2 विकेट लेकर टीम की मुश्किलें बढ़ाईं। बांग्लादेश ने 221 रन पर तीसरा विकेट गंवाया था, लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। टीम ने 272 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने बाकी 7 विकेट भी गंवा दिए। इस तरह पूरी टीम 97.4 ओवर में 272 रन पर आलआउट हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने 121 रन से शानदार जीत दर्ज की। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शतकों की बदौलत भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की। तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं।