भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी।

स्पोर्टस डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड व मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। अर्शदीप ने रोमान्टिक अंदाज़ में घुटने पर बैठकर समरीन को रिंग पहनाकर प्रपोज किया। समरीन कौर ने बुधवार दोपहर करीब 4:22 बजे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गईं।
तस्वीरें शेयर करते हुए समरीन ने लिखा कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे का साथ दिया है और अब वे हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। इस खास मौके पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या समेत कई क्रिकेटर्स और फैंस ने जोड़े को बधाई दी। हार्दिक ने कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।"
सगाई के इस खास पल की तीन मुख्य तस्वीरें सामने आई हैं:
रोमांटिक प्रपोजल: अर्शदीप सिंह घुटनों के बल बैठकर समरीन कौर को सगाई की अंगूठी पहनाते नज़र आ रहे हैं।
प्यार भरा पल: रिंग पहनाने के तुरंत बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की।
एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट: समरीन अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं, वहीं अर्शदीप उनके साथ मुस्कुराते हुए अपनी खुशी बयां करते नजर आए।
स्नैपचैट फोटो से शुरू हुई थीं चर्चाएं: अप्रैल 2026 में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे फोटो पोस्ट की थी। यद्यपि चेहरा नजर नहीं आ रहा था, लेकिन फैंस ने नेल आर्ट और हाथ के टैटू से पहचान लिया कि वह समरीन कौर हैं।
IPL 2026 में अर्शदीप को चीयर करने पहुंचीं समरीन: आईपीएल मैचों के दौरान समरीन कौर न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियमों में वीआईपी स्टैंड्स से पंजाब किंग्स और अर्शदीप को चीयर करती हुई कई बार स्पॉट हुईं।
धर्मशाला और एयरपोर्ट पर साथ दिखे: मई 2026 में दोनों का धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया।
गुरुद्वारा दर्शन और ब्रेकअप की अफवाहें: जून में दोनों को पंजाब के एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकते देखा गया था। हालांकि, इसके कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने और ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं, लेकिन दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
'My Person' लिखकर रिश्ते पर लगाई थी मुहर: सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्श में लिखा था—'My Person'। इसके साथ ही दोनों ने अपना रिश्ता आधिकारिक कर दिया था, जिसे अब उन्होंने सगाई के बंधन में बदल लिया है।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी।
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अब होस्ट बन चुके हैं। उनका शो फैमिली फुल हाउस विद रोहित खूब पसंद किया जा रहा है। शो का लेटेस्ट एपिसोड कॉमेडियन और शार्क टैंक जजेस से सजा नजर आया। स्टैंडअप कॉमेडियन और शार्क टैंक जजेस के बीच चल रही मस्ती के बीच रोहित शर्मा ने शुभमन गिल की शादी का ऐलान कर दिया।
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा एक दिवसीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। मैच में टॉस जरूर हुआ और इसे 40-40 ओवर का करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम के खराब मिजाज के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।
दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह