×

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष, हवाई हमलों और गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया। इसमें कम से कम 11 नागरिकों की मौत और 14 लोग घायल हो गए।  

By: Sandeep malviya

Jul 24, 20257:53 PM

view1

view0

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष, हवाई हमलों और गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 11 नागरिकों की मौत हो चुकी है। थाई सेना के अनुसार, सबसे ज्यादा हताहत सिसा केट प्रांत में हुए, जहां एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी में छह लोगों की जान चली गई। तीन सीमा प्रांतों में कुल 14 लोग घायल बताए गए हैं। बीते मई में हुई एक झड़प में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता गया है। अब हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले फायरिंग शुरू करने का आरोप लगाया है।

थाईलैंड की सेना ने पुष्टि की कि उसने कंबोडिया में स्थित कुछ लक्ष्यों पर हवाई हमले किए। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि थाईलैंड ने प्राचीन प्रेह विहेयर मंदिर के पास सड़क पर बम गिराए। थाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी ने बताया कि कंबोडिया से आई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हुई और एक पांच वर्षीय बच्चा समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि अब मृतको की संख्या बढ़कर कुल 11 हो गई है।

प्राचीन मंदिरों के आसपास हुई झड़पें

गुरुवार सुबह पहली झड़प सुरिन प्रांत और ओडर मींचे प्रांत के बीच ता मुएन थोम मंदिर के पास हुई। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि थाई सेना ने उनके क्षेत्रों पर हमला किया, जिससे उन्हें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग बंकरों में छिपते नजर आए।

राजनयिक संबंधों में गिरावट

गुरुवार सुबह कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ अपने राजनयिक संबंधों को सबसे निचले स्तर पर लाने की घोषणा की। उसने थाई राजदूत को निष्कासित किया और अपने सभी स्टाफ को बैंकॉक स्थित दूतावास से वापस बुला लिया। यह कदम थाईलैंड द्वारा अपने पांच सैनिकों के घायल होने के बाद सीमा चौकियों को बंद करने और कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित करने के जवाब में उठाया गया।

बारूदी सुरंगों को लेकर विवाद

थाई अधिकारियों ने हाल में सीमा पर बारूदी सुरंगों से हुए धमाकों को लेकर कंबोडिया पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये सुरंगें हाल ही में बिछाई गई हैं और रूसी निर्माण की हैं। जबकि कंबोडिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि ये पुराने युद्धों की निशानियां हैं। एक धमाके में थाई सैनिक का पैर तक कट गया।

इतिहास में उलझा विवाद

1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने प्रेह विहेयर मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा माना था, लेकिन यह फैसला आज तक थाईलैंड को रास नहीं आया। 2011 में हुए झड़पों में करीब 20 लोग मारे गए थे और हजारों विस्थापित हुए थे। 2013 में अदालत ने एक बार फिर कंबोडिया के पक्ष में फैसला दिया, जिससे थाईलैंड में असंतोष बढ़ा। अब एक बार फिर वही पुराने जख्म हरे हो गए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अमेरिका -इस्राइल ने वापस बुलाईं वार्ता टीमें

1

0

गाजा में इस्राइली हमलों के बीच हमास ने कहा है कि संघर्षविराम पर बातचीत अगले हफ्ते फिर से शुरू होने की उम्मीद है। 

Loading...

Jul 25, 20252 hours ago

 जेलेंस्की बोले- रूस की कोशिशें नाकाम, हमारे मोर्चे सुरक्षित

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, रूस ग्रीष्मकालीन अभियान के तहत फ्रंट लाइन के कुछ हिस्सों में सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यूक्रेनी सेना मजबूती से डटी हुई है। 

Loading...

Jul 25, 20252 hours ago

अमेरिका में प्रजनन दर अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंची

प्रजनन दर में गिरावट के बाद अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने प्रजनन दर बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठाए हैं जैसे आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण की लागत में कमी की गई है। साथ ही बेबी बोनस का भी एलान किया गया है, जिससे ज्यादा लोग बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं।

Loading...

Jul 24, 20258:01 PM

संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में खुलासा: पाकिस्तान-ईरान से निकाले गए अफगानों को तालिबान ने दी यातनाएं

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान और ईरान से निकाले गए अफगानों को तालिबान ने यातनाएं दीं और धमकाया।   

Loading...

Jul 24, 20257:59 PM

समझौते पर हस्ताक्षर,  यह नौकरी, व्यापार और जीवन स्तर के लिए बड़ी जीत : कीर स्टार्मर 

भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किर दिए है। इस दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर ने इसे 'ऐतिहासिक करार' बताया। वहीं, पीएम मोदी ने भी कहा कि आज हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक दिवस है। मुझे खुशी है कि कई वर्षों की मेहनत के बाद ये व्यापार समझौता संपन्न हुआ है।

Loading...

Jul 24, 20257:58 PM