शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। देवी मंदिरों की मान्यताएं और कथाएं उन्हें अद्वितीय बनाती हैं। दरअसल, शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 22, 2025just now
नर्मदापुरम में ढोलक की थाप पर नाच, तलवार हाथों में लिए पहुंचे; प्रेतबाधा दूर करने की मान्यता
By: Gulab rohit
Sep 21, 20259 hours ago
स्वदेशी से स्वावलंबन विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी संपन्न
By: Gulab rohit
Sep 21, 20259 hours ago
डिजाइन पर रेलवे की मुहर, प्रस्ताव एसडीएम को भेजा
By: Gulab rohit
Sep 21, 202510 hours ago
मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत भोपाल में नमो मैराथन का आयोजन हुआ। इस मैराथन में भोपाल के अलग-अलग इलाकों से युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त भारत अभियान के संकल्प पूर्ति एवं जन-जागरूकता के लिए आयोजित नमो युवा रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
By: Arvind Mishra
Sep 21, 202519 hours ago
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर सिरोंज में बाबा विश्वनाथ धाम तीर्थ क्षेत्र देवपुर कावड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में एक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। भगवा वस्त्र धारण किए हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने इस यात्रा में भाग लिया।
By: Ajay Tiwari
2
0
सिरोंज: स्टार समाचार वेब
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर सिरोंज में बाबा विश्वनाथ धाम तीर्थ क्षेत्र देवपुर कावड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में एक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। भगवा वस्त्र धारण किए हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने इस यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा न सिर्फ सिरोंज बल्कि लटेरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक बन गई है।
हाजीपुर से देवपुर तक का सफर यह कावड़ यात्रा दोपहर करीब 12 बजे सिरोंज के हाजीपुर नागेश्वर मंदिर और कृषि मंडी प्रांगण से शुरू हुई। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जब आरोन रोड पर यात्रा पहुँची तो इसकी लंबाई करीब तीन किलोमीटर हो गई थी। यात्रा का एक सिरा नसिया जी पर था, जबकि दूसरा टोल नाके से एक किलोमीटर से भी आगे निकल चुका था। यह यात्रा 12 किलोमीटर का सफर तय कर शाम लगभग 5 बजे देवपुर के प्राचीन शिव मंदिर पहुँची, जहाँ भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।
महाकाल की पालकी बनी आकर्षण का केंद्र यात्रा में सबसे खास आकर्षण का केंद्र उज्जैन की तर्ज पर तैयार की गई बाबा महाकाल की शाही सवारी पालकी थी। इस पालकी को उज्जैन के उन्हीं कलाकारों ने तैयार किया था, जो बाबा महाकाल की शाही सवारी की तैयारी करते हैं। रास्तेभर लोग इस पालकी की पूजा-आरती करते रहे। विधायक उमाकांत शर्मा ने बताया कि यह कावड़ यात्रा देश, प्रदेश और सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र की समृद्धि और लोक कल्याण की कामना के लिए निकाली जाती है।
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने की थी शुरुआत इस कावड़ यात्रा की शुरुआत वर्ष 2011 में तत्कालीन पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा ने की थी। उनका मानना था कि जिस तरह देश के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में कावड़ यात्राएं निकलती हैं, उसी तरह देवपुर में भी यह परंपरा शुरू होनी चाहिए। उन्होंने 5 हजार से अधिक शिव भक्तों के साथ पहली कावड़ यात्रा निकाली थी। उनके निधन के बाद से उनके भाई विधायक उमाकांत शर्मा इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।