×

आगरा: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला सुनील मुठभेड़ में ढेर

उत्तरप्रदेश के आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

By: Arvind Mishra

Mar 28, 202610:06 AM

view2

view0

आगरा: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला सुनील मुठभेड़ में ढेर

इस फायरिंग में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए।

  • मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दरोगा घायल
  • आटे के ड्रम में छिपा दी थी मासूम की लाश

आगरा। स्टार समाचार वेब

उत्तरप्रदेश के आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गए। कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया।  पुलिस ने आरोपी सुनील के कब्जे से एक बिना नंबर की बाईक, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास ने पुलिस की तत्परता और बहादुरी की सराहना की।  

पुलिस ने घोषित किया था इनाम 

24 मार्च को थाना ताजगंज क्षेत्र से 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उसकी बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया था। खोजबीन के दौरान अगले ही दिन, यानी 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया था और उस पर 25,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

आधी रात पुलिस ने की घेराबंदी

बीती रात सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। जैसे ही सुनील ने खुद को घिरते हुए देखा, उसने पुलिस टीमों पर एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इस फायरिंग में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली लगने से सुनील घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: शाह ने जारी किया ममता सरकार के खिलाफ 'जनता का आरोप पत्र'

बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: शाह ने जारी किया ममता सरकार के खिलाफ 'जनता का आरोप पत्र'

गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में ममता बनर्जी पर 'विक्टिम कार्ड' की राजनीति करने का आरोप लगाया। जानें घुसपैठ, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार पर शाह के बड़े बयान।

Loading...

Mar 28, 20263:28 PM

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: 161 यात्रियों की बची जान

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: 161 यात्रियों की बची जान

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट 6E 579 की सफल इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इंजन में खराबी के बावजूद पायलटों की सूझबूझ से एक बड़ा विमान हादसा टल गया।

Loading...

Mar 28, 20263:08 PM

सपा की लूट का एटीएम था नोएडा... अब हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज 

सपा की लूट का एटीएम था नोएडा... अब हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन किया है। यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा।

Loading...

Mar 28, 20262:06 PM

ओडिशा: राजमार्ग-57 पर तेज रफ्तार बस पलट, पांच लोगों की मौत

ओडिशा: राजमार्ग-57 पर तेज रफ्तार बस पलट, पांच लोगों की मौत

ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास देर रात करीब एक बजे हुई, जब यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई।

Loading...

Mar 28, 202612:41 PM