उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
अमेरिका ने बीती रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, करीब सात घंटे तक चले आपरेशन में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक संसाधनों और कोस्टल डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।
ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग से गुजरते समय दो राष्ट्रीय टैंकरों मोम्बासा और अल बहिया पर दो ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले के कारण मोम्बासा टैंकर पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से परिवार के साथ रतलाम लौट रहे शासकीय बाल चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह की रतलाम-इंदौर फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 3.30 बजे धराड़ के आगे टोल प्लाजा से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर पर हुआ। ड्राइवर को नींद में था।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध उत्खनन और माफियाओं के बेखौफ परिवहन ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। माता बसैया थाना क्षेत्र के जीगनी के पास अवैध पत्थरों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे सवारी आटो को कुचल दिया।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आधी रात एक बार में आग लगने से 27 लोग जिंदा जल गए। जबकि 63 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की वजह बिजली के सिस्टम में खराबी बताया जा रहा है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आधी रात एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप गुरुवार तड़के 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आर्टिका कार हाइवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने ग्वादर के जिवानी इलाके के पनवान में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर हुए जानलेवा फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलगाववादी गुट ने दावा किया कि इस हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यह जोखिम भरा आपरेशन बीती देर शाम को बीएलए की खास मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया।






















