झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी हताहत बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे और प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।

बिहार के नालंदा से रजरप्पा मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष
रामगढ़। स्टार समाचार वेब
झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी हताहत बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे और प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी स्थित भाजपा कार्यालय के समीप रात लगभग दो बजे घटित हुई। एक एसयूवी में कुल 14 लोग सवार होकर नालंदा जिले के जंघारो गांव से रजरप्पा की ओर जा रहे थे, तभी हाईवे पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हृदयविदारक घटना में 13 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि वाहन में सवार एकमात्र व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाहन में सवार थे 14 लोग
बिहार के नालंदा जिले से आ रही स्कॉर्पियो (बीआर21पी 6331) में कुल 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सरस्वती विद्या मंदिर, नालंदा से जुड़े परिवार के यहां शिक्षक की नौकरी लगने की खुशी में रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन के मलबे से लोगों को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल भिजवाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी सहयोगी पार्टियों, डीएमके और एनसीपी को अपने खेमे में वापस लाने के लिए कांग्रेस ने सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के भीतर उभरे मतभेदों को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी हताहत बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे और प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
परिसीमन विधेयक और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल गांधी को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानें उन्होंने 850 सीटों के आंकड़े, महिला आरक्षण और परिसीमन आयोग की संरचना पर क्या कहा।
मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी स्थित दीपथून स्तंभ पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। जानिए मंदिर और दरगाह के बीच चल रहे इस पुराने विवाद और कोर्ट के फैसले की पूरी कहानी।
संसद सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्टिकल 117(3) के तहत परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर विचार की सिफारिश की है। जानें संशोधित पैकेज और सीट वृद्धि से जुड़े बड़े बदलाव।
संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा सीटें 850 करने, एससी-एसटी आरक्षण और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में हानिकारक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और भारत समिट की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी दीपथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने शनिवार को CRPF सुरक्षा के बीच दीप जलाने, मंदिर बोर्ड को निलंबित करने और मुख्य सचिव व डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह