मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए अप्रैल से शुरू होने वाले नए स्कूल सत्र को स्थगित करने की मांग उठी है। कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने बच्चों के स्वास्थ्य और निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।
रूस के मॉस्को में एक हॉस्टल में भीषण आग लगने से 6 लोग घायल हो गए। देखें कैसे लोगों ने चौथी मंजिल से कूदकर बचाई अपनी जान
पंजाब के बठिंडा में एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
बिहार के मधेपुरा जिला मुख्यालय में एनएच 106 पर शनिवार अलसुबह हाईवा और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो मृतकों की पहचान हो गई है और दो की नहीं हो पाई है। शव को पीएम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
पंजाब के होशियारपुर में आज यानी शनिवार को सुबह दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दो सड़क के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस और कार की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंदौर के रालामंडल क्षेत्र बायपास पर सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई। उनके साथ कार सवार दो युवकों की भी मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर घायल है।
देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लग गई। यहां एक कमरे सो रहे पति-पत्नी और मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, 38 वर्षीय नीलम और 10 वर्षीय जान्ह वी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह इस सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया।
स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में नए साल के पहले दिन ही भीषण धमाको हो गया। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्विस पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया धमाका किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है।






















