सतना में भीषण गर्मी के दौरान हार्ट अटैक और हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि मई 2026 में सर्वाधिक 58 मरीज भर्ती हुए, जिनमें युवा भी शामिल हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अगर आप सोच रहे हैं कि ठण्ड ही दिल की बीमारियों का सीजन है, तो यह गलत है। इस बार की भीषण गर्मी ने अपने आप को सर्दी से ऊपर ला दिया है। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में पिछले दो महीनों के दौरान हार्ट अटैक, सीने में दर्द, सांस फूलने और धड़कन अनियमित होने की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस गर्मी में जिला अस्पताल में ही सर्वाधिक हार्ट अटैक के आंकड़े दर्ज किए गए हैं। प्रबंधन से मिले आंकड़ों के अनुसार मई 2025 से मई 2026 तक यानि एक साल में हार्ट अटैक से पीड़ित 649 लोग जिला अस्पताल के आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती हुए। आंकड़ों को देखें तो इस बार की मई में 58 लोगों को हार्ट अटैक आया, जबकि 50 के पार का आंकड़ा सर्दियों में पहुंचता था। मई माह की गर्मी में 58 ह्रदय रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया जिसमें 34 पुरुष एवं 24 महिलाएं शामिल रहीं।
बढ़ती सुविधाओं से बढ़े रोगी
जिला अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज एमडी मेडिसिन डॉ. बद्री विशाल सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ शरीर पर पड़ने वाला थर्मल स्ट्रेस हृदय रोगों को ट्रिगर कर रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ अस्पतालों में केवल हार्ट अटैक के मरीज ही नहीं बढ़े हैं, बल्कि दिल से जुड़ी अन्य शिकायतों के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बढ़ती सुविधाओं के चलते भी अब ह्रदय रोगी यहां पहुंचने लगे हैं। ओपीडी और इमरजेंसी में प्रतिदिन हार्ट अटैक से संबंधित औसतन 10 से 12 मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं छह से आठ मरीज घबराहट और बेचैनी, चार से छह मरीज तेज धड़कन तथा पांच से सात मरीज सांस लेने में परेशानी की शिकायत के साथ चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। इनमें से हार्ट अटैक या गंभीर हृदय रोग की आशंका को देखते हुए तत्काल जांच करनी पड़ती है। निजी अस्पतालों में भी स्थिति लगभग ऐसी ही बनी हुई है।
युवा हो रहे शिकार
डॉक्टर ने बताया कि इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की है जो पहले से उच्च रक्तचाप, मधुमेह या हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए हृदय को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को ठंडा रखने के लिए रक्त प्रवाह बढ़ता है और अधिक पसीना निकलता है। इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। डिहाइड्रेशन की स्थिति में खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे धमनियों में थक्का बनने का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी व्यक्ति को पहले से ब्लॉकेज है तो हार्ट अटैक का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हार्ट अटैक अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। तनाव, अनियमित दिनचर्या, धूम्रपान, मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और शारीरिक गतिविधियों की कमी युवाओं को पहले से ही जोखिम में डाल रही है। निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूर, डिलीवरी कर्मी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी, सुरक्षा गार्ड और खुले में काम करने वाले अन्य लोग सबसे अधिक जोखिम में हैं। कई मामलों में मरीजों ने अस्पताल पहुंचने से पहले लंबे समय तक धूप में रहने या पानी कम पीने की जानकारी दी है।
संकेतों को न करें नजरअंदाज
वर्ष -2025
माह पुरुष महिला कुल
मई 31 17 48
जून 25 12 37
जुलाई 27 13 40
अगस्त 30 20 50
सितम्बर 28 14 42
अक्टूबर 32 25 57
नवम्बर 36 17 53
दिसंबर 28 23 51
वर्ष -2026
माह पुरुष महिला कुल
जनवरी 34 23 57
फरवरी 33 18 51
मार्च 30 21 51
अप्रैल 34 20 54
मई 34 24 58

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।