वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।

शावक की मौत के बाद बाघिन की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत
बालाघाट। स्टार समाचार वेब
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। शावक की मौत के बाद उसकी मां बाघिन लगातार दहाड़ मारती रही। बाघिन की दहाड़ इतनी तेज थी कि पौनिया गांव के ग्रामीण दहशत में आ गए। रविवार सुबह जब ग्रामीण दहाड़ की दिशा में रेलवे ट्रैक की ओर गए तो उन्होंने शावक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा देखा। बाघिन आसपास ही मौजूद होने के कारण कोई भी ग्रामीण शव के पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका और तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।
ग्रामीणों को दी गई हिदायत
सूचना मिलते ही वन विकास निगम का अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को सुरक्षित किया। डाग स्क्वाड की मदद से सर्चिंग की गई। बाघिन की मौजूदगी के चलते इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।
पहले भी हो चुकीं घटनाएं
कटंगी के जंगल महाराष्ट्र की सीमा और पेंच टाइगर रिजर्व से लगे हुए हैं। इस पूरे क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ सहित बड़ी संख्या में वन्यजीव विचरण करते हैं। बाघों का मूवमेंट अक्सर रेलवे ट्रैक और आबादी वाले क्षेत्र तक देखा जाता रहा है। पूर्व में भी कई बार वन्यजीव ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं।

वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
प्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। 17 नवंबर को आरबीआई के माध्यम से यह कर्ज लिया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल सड़क, सिंचाई, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा। सरकार ने यह भी बताया कि चालू वित्त वर्ष में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 15,573 करोड़ का कर्ज चुकाया भी गया है।
मध्यप्रदेश के प्रशासनिक नक्शे में एक और नए जिले के जुड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले पिछोर को अलग जिला बनाने की पुरानी मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो पिछोर प्रदेश का 56वां जिला बन जाएगा।
मध्यप्रदेश के आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। सांची ने पैक्ड दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, जो 14 नवंबर से लागू होगी। पढ़ें भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश के दुग्ध बाजार का हाल और दूध के प्रकारों की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह