मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए अप्रैल से शुरू होने वाले नए स्कूल सत्र को स्थगित करने की मांग उठी है। कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने बच्चों के स्वास्थ्य और निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में मार्च के महीने से ही सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। बढ़ती तपिश और आने वाले दिनों में लू (Heatwave) की आशंका को देखते हुए अब अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र को स्थगित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय और सत्र की शुरुआत पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए।
विवेक त्रिपाठी ने स्कूल शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल केवल फीस वसूली के लालच में मार्च और अप्रैल के भीषण तापमान में भी छोटे बच्चों को स्कूल बुला रहे हैं। त्रिपाठी के अनुसार, मासूम बच्चों को इस तपती गर्मी में स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।
मौसम विभाग की चेतावनियों का हवाला देते हुए पत्र में कहा गया है कि अप्रैल और मई में गर्मी अपने चरम पर होगी। ऐसी स्थिति में: छोटे बच्चों में पानी की कमी, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। प्रदेश के कई सरकारी और निजी स्कूलों में आज भी ठंडे पानी, कूलर या पर्याप्त वेंटिलेशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बेहद चिंताजनक है।
सत्र का स्थगन: अप्रैल में शुरू होने वाले नए सत्र को गर्मी कम होने तक टाला जाए।
समय में बदलाव: यदि सत्र शुरू करना अनिवार्य हो, तो स्कूलों का समय केवल सुबह की पाली (Early Morning) में रखा जाए।
अनिवार्य सुविधाएं: सभी स्कूलों में शीतल पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) के कड़े निर्देश लागू हों।
प्रशासनिक निगरानी: जिला प्रशासन को स्कूलों की स्थिति और गर्मी से बचाव के इंतजामों की विशेष निगरानी करनी चाहिए।
निजी स्कूलों पर लगाम: मनमानी करने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विवेक त्रिपाठी ने कहा कि "बच्चों की सुरक्षा किसी भी प्रशासनिक प्रक्रिया या फीस से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।" अब गेंद सरकार के पाले में है कि वह इस शैक्षणिक सत्र को लेकर क्या फैसला लेती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।