मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

2016 के नियमों में राज्य सरकार ने दी विशेष छूट
2,790 जवानों की घर वापसी की राह हुई आसान
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र जवान आॅनलाइन आवेदन कर उस जिले में पदस्थापना की मांग कर सकेंगे, जहां उनका पहली बार चयन हुआ था। हालांकि, यह स्थानांतरण जिला इकाइयों में रिक्त पदों की उपलब्धता और तय नियमों के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती के समय गृह जिले में खाली नहीं थे पद
साल 2018 में विशेष भर्ती के माध्यम से चयनित इन 2,790 जवानों को पहली बार चयन के समय उनके मूल जिलों में पद खाली न होने के कारण दूसरे जिलों में भेजा गया था। तब से ये जवान अपने परिवारों और गृह जिलों से दूर रहकर सेवाएं दे रहे थे। अब नियमों में मिली विशेष छूट के बाद पात्र जवान निर्धारित समय-सीमा के भीतर आनलाइन आवेदन कर अपने पहले चयन वाले जिले में वापसी का अनुरोध कर सकेंगे।
रिक्त पद और पात्रता के आधार पर पदस्थापना
शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, जिला इकाइयों में उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर ही जवानों की पदस्थापना में बदलाव होगा। यानी आवेदन करने वाले जवानों को उनके गृह जिले में पदस्थापना मिलना सीटों की उपलब्धता और नियमानुसार पात्रता पर निर्भर करेगा। लंबे समय से अपने घरों से दूर दूरस्थ जिलों में सेवाएं दे रहे होमगार्ड जवानों के लिए यह फैसला बड़ी मानसिक और व्यावहारिक राहत लेकर आया है। अपने परिवार के पास रहने से जवान पारिवारिक दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। कार्यस्थल और घर के बीच संतुलन बनने से जवानों के मनोबल और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।
होमगार्ड संगठन ने माना मुख्यमंत्री आभार
राज्य शासन के इस संवेदनशील निर्णय पर होमगार्ड संगठन और जवानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। जवानों का कहना है कि त्योहार के अवसर पर मिला यह फैसला उनके और उनके परिवारों के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है।
इनका कहना है
पहली बार चयनित जिले में पद खाली नहीं होने के कारण जवानों को दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया था। राज्य शासन की ओर से विशेष छूट मिलने के बाद अब उन्हें अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलेगा।
-प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह