मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी और लगाए गए रेबीज इंजेक्शन
छह घंटे तक काटता रहा कुत्ता, प्रशासन की लापरवाही उजागर
राजगढ़। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने जबर्दस्त दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा। खरीदारी करने आए लोगों से लेकर दोपहिया सवारों तक को उसने अपना निशाना बनाया। इस अचानक हुए हमले से पूरे बाजार क्षेत्र में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। दोपहर लगभग 12 बजे से शुरू हुआ कुत्ते के काटने का सिलसिला शाम 6 बजे तक बिना रुके जारी रहा। राहगीरों के अनुसार, कुत्ता अचानक सड़क पर चल रहे लोगों पर झपट पड़ता था और भागते दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़कर लोगों को काट लेता था। उसने सबसे ज्यादा निशाना लोगों के पैरों को बनाया, जिससे कई पीड़ितों को गहरे घाव आए हैं और खून बहने लगा। कुत्ते के इस खौफ के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपना रास्ता बदलकर निकलने को मजबूर हो गए।
लगाए गए रेबीज इंजेक्शन
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए खिलचीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ब्लॉक मेडिकल आॅफिसर डॉ. कमल दांगी ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल सभी 26 मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर जरूरी प्राथमिक उपचार दिया गया और रेबीज रोधी इंजेक्शन लगाए गए। कई के पैरों में गंभीर जख्म थे जिनका तुरंत ड्रेसिंग और उपचार किया गया।
स्थानीय निवासियों में आक्रोश
आक्रोशित स्थानीय निवासियों और पीड़ितों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि आगामी त्योहारों के कारण बाजार में काफी भीड़ है, ऐसे में आवारा कुत्ता बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासनिक सुस्ती से नाराज होकर लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल
एक ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर लोगों के घायल होने की घटना ने स्थानीय नगर परिषद और प्रशासन की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जब कुत्ता 6 घंटे तक लगातार लोगों को काट रहा था, तब भी उसे पकड़ने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। जनता ने मांग की है कि इलाके से आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए ताकि आगे कोई बड़ा हादसा न हो।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह