परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी सहयोगी पार्टियों, डीएमके और एनसीपी को अपने खेमे में वापस लाने के लिए कांग्रेस ने सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के भीतर उभरे मतभेदों को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

अब स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे खड़गे
दोनों की पार्टियां केंद्र सरकार के सपोर्ट में उतरीं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी सहयोगी पार्टियों, डीएमके और एनसीपी को अपने खेमे में वापस लाने के लिए कांग्रेस ने सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के भीतर उभरे मतभेदों को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी दोनों नेताओं से सीधा संवाद कर उन्हें इस बिल का विरोध करने के लिए सहमत करने का प्रयास करेंगी।
समर्थन के पक्ष में पार्टियों के तर्क
हाल ही में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके ने इस बिल के समर्थन की घोषणा की थी। पार्टी के सांसद ए राजा ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में संसदीय सीटों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में है। इसी कड़ी में डीएमके के सांसदों ने देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की। दूसरी ओर, एनसीपी के एक विधायक के अनुसार शरद पवार भी बिल के समर्थन के लिए तैयार हैं, जबकि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी ने भी इसके पक्ष में अपना रुख साफ कर दिया है।
लोकसभा में बदली बैठक व्यवस्था
इन तीनों दलों (डीएमके, एनसीपी और वाईएसआरसीपी) के कुल 34 सांसद हैं। बिल के समर्थन में आए इन बयानों के बाद लोकसभा में 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत डीएमके और एनसीपी के सांसदों की सीटें विपक्षी इंडिया ब्लॉक के अन्य सदस्यों से अलग कर दी गई हैं। इसके परिणामस्वरूप, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले अब डीएमके सांसदों कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी सहयोगी पार्टियों, डीएमके और एनसीपी को अपने खेमे में वापस लाने के लिए कांग्रेस ने सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के भीतर उभरे मतभेदों को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी हताहत बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे और प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
परिसीमन विधेयक और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल गांधी को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानें उन्होंने 850 सीटों के आंकड़े, महिला आरक्षण और परिसीमन आयोग की संरचना पर क्या कहा।
मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी स्थित दीपथून स्तंभ पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। जानिए मंदिर और दरगाह के बीच चल रहे इस पुराने विवाद और कोर्ट के फैसले की पूरी कहानी।
संसद सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्टिकल 117(3) के तहत परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर विचार की सिफारिश की है। जानें संशोधित पैकेज और सीट वृद्धि से जुड़े बड़े बदलाव।
संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा सीटें 850 करने, एससी-एसटी आरक्षण और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में हानिकारक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और भारत समिट की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी दीपथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने शनिवार को CRPF सुरक्षा के बीच दीप जलाने, मंदिर बोर्ड को निलंबित करने और मुख्य सचिव व डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।