×

मन की बात... वंदेमातरम इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं... 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान देशवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ का जिक्र करते हुए कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है।

By: Arvind Mishra

Oct 26, 202512:17 PM

view3

view0

मन की बात... वंदेमातरम इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं... 

पीएम मोदी ने रविवार को एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने दी छठ की शुभकामनाएं

  • बोले- यह महापर्व गहरी एकता का प्रतिबिंब

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान देशवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ का जिक्र करते हुए कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। इसके अलावा पीएम ने वंदे मातरम गीत, भारतीय नस्ल के डॉग्स, मैंग्रोव वन, जीएसटी बचत उत्सव से लेकर संस्कृत भाषा को लेकर चर्चा की। दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम का 127वां एपिसोड था। इस बार के एपिसोड में पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत छठ महापर्व से की। पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व का महत्व बताया। मोदी ने कहा कि आप सभी चाय से मेरे जुड़ाव के बारे में जानते हैं, लेकिन आज मैंने सोचा, क्यों न मन की बात में कॉफी पर भी चर्चा की जाए। ओडिशा के कई लोगों ने कोरापुट कॉफी के बारे में अपनी भावनाएं मेरे साथ साझा कीं। मुझे बताया गया है कि कोरापुट कॉफी का स्वाद लाजवाब है, और सिर्फ इतना ही नहीं; स्वाद के अलावा, कॉफी की खेती से भी लोगों को फायदा हो रहा है। कोरापुट में ऐसे लोग हैं जो अपने जुनून से कॉफी की खेती कर रहे हैं। भारतीय कॉफी पूरी दुनिया में बहुत लोकप्रिय हो रही है। इसलिए कॉफी प्रेमी कहते हैं। भारत की कॉफी अपनी सर्वोत्तम कॉफी है। भारतीय कॉफी की विविधता वाकई अद्भुत है। मुझे बताया गया है कि हमारा पूर्वोत्तर भी कॉफी की खेती में प्रगति कर रहा है।

आपरेशन सिंदूर की चर्चा की

मन की बात के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस बार, उन इलाकों में भी खुशी के दीये जलाए गए जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। लोग उस नक्सली आतंक का पूरी तरह से खात्मा चाहते हैं जिसने उनके बच्चों का भविष्य खतरे में डाल दिया है।

जीएसटी बचत उत्सव को लेकर उत्साह  

मोदी ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद माहौल देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10 फीसदी की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

इंजीनियर कपिल शर्मा की तारीफ

प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु को झीलों का शहर कहा जाता है, और इंजीनियर कपिल शर्मा जी ने यहां की झीलों को नया जीवन देने का अभियान शुरू किया है। कपिल जी की टीम ने बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 40 कुओं और 6 झीलों का कायाकल्प किया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने इस मिशन में निगमों और स्थानीय लोगों को भी शामिल किया है।

भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाने का आह्वान

करीब पांच वर्ष पहले मैंने इस कार्यक्रम में भारतीय नस्ल के श्वान यानी डॉग की चर्चा की थी। मैंने देशवासियों के साथ ही अपने सुरक्षा बलों से आग्रह किया था कि वे भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाएं, क्योंकि वो हमारे परिवेश और परिस्थितियों के अनुरूप ज्यादा आसानी से ढल जाते हैं। बीएसएफ और सीआरपीएफ ने अपने दस्तों में भारतीय नस्ल के कुत्तों की संख्या बढ़ाई है।

देशवासी रन फॉन यूनिटी में भाग जरूर लें

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे। मेरा आप सबसे आग्रह है, 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर देशभर में होने वाली रन फॉन यूनिटी में आप भी जरूर शामिल हों।

वन्दे मातरम राष्ट्रगीत की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा कि वन्देमातरम इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं हैं। सहज भाव में ये हमें मां भारती के वात्सल्य का अनुभव कराता है। यही हमें मां भारती की संतानों के रूप में अपने दायित्वों का बोध कराता है। अगर कठिनाई का समय होता है तो वन्देमातरम का उद्घोष 140 करोड़ भारतीयों को एकता की ऊर्जा से भर देता है। 7 नवंबर को हम वन्देमातरम के 150वें वर्ष के उत्सव में प्रवेश करने वाले हैं। 150 वर्ष पूर्व वन्देमातरम की रचना हुई थी और 1896 में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पहली बार इसे गाया था। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मेरठ को मिली नमो भारत और मेट्रो की सौगात: PM मोदी ने 12,930 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन।

मेरठ को मिली नमो भारत और मेट्रो की सौगात: PM मोदी ने 12,930 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन।

PM मोदी ने 12,930 करोड़ की लागत वाले दिल्ली-मेरठ नमो भारत RRTS कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का लोकार्पण किया। जानें इसकी खासियतें और पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार।

Loading...

Feb 22, 20263:40 PM

मन की बात: पीमए मोदी बोले- मित्रों... एआई समिट में दिखी भारत की ताकत 

मन की बात: पीमए मोदी बोले- मित्रों... एआई समिट में दिखी भारत की ताकत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 131वां एपिसोड में एआई समिट की बात की। पीएम ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल अक इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज यहां जुटे। पीएम ने कहा कि दुनिया में एआई कैसे काम करेगा, इसके लिए दुनिया के लोग जुटे।

Loading...

Feb 22, 202611:29 AM

होसबाले ने कहा-अगर समाज हिंदू भावना में जुड़ा रहे तो भारत रहेगा अजेय

होसबाले ने कहा-अगर समाज हिंदू भावना में जुड़ा रहे तो भारत रहेगा अजेय

देशभर में यूजीसी को लेकर मचे बवाल के बीच आरएसएस ने हिंदी एकता पर जोर दिया है। हालांकि अभी तक संघ की ओर से भी यूजीसी कानून को लेकर कोई बयान नहीं आया। यह भी सत्य है कि उक्त कानून से जो वर्ग प्रभावित हो रहा है, उसी वर्ग सबसे अधिक आरएसएस से जुड़ा है।

Loading...

Feb 22, 202610:43 AM

बड़ी साजिश का खुलासा: तमिलनाडु में पकड़े गए आठआतंकवादी

बड़ी साजिश का खुलासा: तमिलनाडु में पकड़े गए आठआतंकवादी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। तमिलनाडु से आठआतंकियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है।

Loading...

Feb 22, 202610:03 AM

ओडिशा: ट्रक ने वैन को मारी टक्कर... पांच पुलिस जवानों की मौत

ओडिशा: ट्रक ने वैन को मारी टक्कर... पांच पुलिस जवानों की मौत

ओडिशा के झारसुगुड़ा के सदर पुलिस स्टेशन के सामने एक दुखद दुर्घटना घटी, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पीसीआर वैन को टिपर ने टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Loading...

Feb 22, 20268:58 AM