प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 131वां एपिसोड में एआई समिट की बात की। पीएम ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल अक इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज यहां जुटे। पीएम ने कहा कि दुनिया में एआई कैसे काम करेगा, इसके लिए दुनिया के लोग जुटे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 131वां एपिसोड में एआई समिट की बात की।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 131वां एपिसोड में एआई समिट की बात की। पीएम ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल अक इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज यहां जुटे। पीएम ने कहा कि दुनिया में एआई कैसे काम करेगा, इसके लिए दुनिया के लोग जुटे। इसमें मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई। समिट में 2 प्रोडक्ट्स में सभी को बहुत प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि इस समिट में दुनिया को एआई के क्षेत्र भारत की मजबूत क्षमता देखने को मिली है। ये अब तक की सबसे बड़ी एआई समिट है। इसके प्रति युवाओं में खास जोश भी देखने को मिला। अमूल के प्रोडक्टर ने बताया कि कैसे जानवरों की हेल्थ में मदद करेगा। दूसरा प्रोडक्ट हमारी संस्कृति से जुड़ा था।
भारत ने पेश किए तीन मॉडल
मोदी ने कहा कि कैसे एआई की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया। एआई अवतार इसे पढ़ता नजर आया। भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है। पीएम ने कहा कि भारत ने अपने 3 मॉडल भी पेश किए। ये एआई की सबसे बड़ी समिट रही है। मैं इसकी सभी को बधाई देता हूं।
टी20 वर्ल्ड कप में कई देशों में भारतीय खिलाड़ी
पीएम मोदी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के मैच आप देखते होंगे। कई बार आंखे खास खिलाड़ी पर टिक जाती हैं। जर्सी किसी और देश की है लेकिन खुशी होती है कि वो अपने देश का है। क्योंकि वो खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है। वो दूसरे देश से इसलिए खेल रहा होता है क्योकि उसका परिवार वहां बस चुका है।
कनाडा टीम के कप्तान बढ़ा रहे भारत का गौरव
पीएम ने कहा- कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था। ये कनाडा के साथ-साथ भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर 16-18 के लिए भी खेल चुके हैं। ऐसे ही कई नाम हैं। ओमान की टीम में ऐसे कई नाम हैं। जो भारत में खेल चुके हैं। ये खिलाड़ी ओमान क्रिकेट की मजबूत कड़ी हैं। इटली, यूएई की भी टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी भारत के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। भारतीय जहां भी जाते हैं वे अपनी धरती से जुड़े रहते हैं।
इंडियन प्रोडक्ट का मतलब बन जाए क्वालिटी
पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के काम पर बात करते हुए कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्टअप लीक से हटके हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मैं अपने उन सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं, जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। पीएम ने भारतीय प्रडोक्ट्स को लेकर कहा कि हम सभी का एक ही मंत्र हो क्वालिटी क्वालिटी और क्वालिटी। इंडियन प्रोडक्ट का मतलब बन जाए क्वालिटी। हम संकल्प लें कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा।
पशुओं के इलाज में भी एआई मददगार
मन की बात के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पशुओं के इलाज और किसानों की मदद में भी काम आ रहा है। उन्होंने बताया कि एआई समिट के दौरान उन्होंने विश्व नेताओं और टेक कंपनियों के प्रमुखों को प्रदर्शनी में दिखाया कि किस तरह एआई के जरिए पशुओं की बीमारियों की पहचान की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब किसान 24x7 एआई सहायता से अपनी डेयरी और पशुधन की निगरानी कर पा रहे हैं, जिससे उत्पादन और देखभाल दोनों बेहतर हो रहे हैं।
देश को ऑर्गन डोनेशन की जरूरत
पीएम ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा दुख हो ही नहीं सकता। केरल में 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत हो गई। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता।पीएम बताया कि इन माता-पिता ने आलीन के अंग दान का फैसला लिया। इससे पता चलता है कि उनका व्यक्तित्व कितना बड़ा है। उनमें दूसरों की मदद का भाव भरा था। वे चाहते थे कि किसी परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े। आलीन का नाम सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में जुड़ गया है। देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत है। मोदी ने बताया कि दिल्ली की लक्ष्मी देवी ने केदारनाथ की यात्री हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद की। उन्हें एक डोनर का हार्ट मिला, इससे लक्ष्मी की जिंदगी बदल गई। राजस्थान के सीकर के रामदेव को किडनी ट्रांसप्लांट कराया, आज वे स्पोर्ट्स में हैं। किसी एक की नेक पहल, न जाने कितने लोगों की जिंदगी बदल सकती है। मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जिन्होंने ये नेक काम किए हैं।
पीएम बोले- 23 फरवरी को राजाजी उत्सव मनाया जाएगा
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतिकों को पीछे छोड़ रहा है। इस दिशा में हमारे राष्ट्रपति भवन में राजाजी उत्सव 23 फरवरी बनाया जाएगा। सी राजागोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। उन्होंने सत्ता को पद की तरह नहीं, सेवा की तरह देखा। उन्होंने बताया कि उनका जीवन हमें प्रेरित करता है। दुर्भाग्य से राष्ट्रपति भवन में ब्रीटिश शासकों की प्रतिमाएं लगी रहीं। अब उनकी जगह राजाजी की प्रतिमा लगाई जाएगी। ये प्रदर्नशी 24 फरवरी से 1 मार्च से लगेगी।
पीएम ने डिजिटल अरेस्ट पर भी बात की
पीएम ने कहा कि मैंने डिजिटल अरेस्ट पर बहुत बात की है। समाज में इसको लेकर जागरूकता तो आई, लेकिन अभी भी बहुत जरूरत है। कई बार लोगों से ठगी हो जाती है। कारोबारियों से धोखाधड़ी हो जाती है। कोई फोन करता है..मैं बड़ा अधिकारी हूं, डिटेल शेयर कीजिए लोग इसमें फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी KYC को जानते होंगे। जब भी बैंक से KYC, री-KYC के मैसेज आते हैं। आज कर पेंशन, सब्सिटी, बीमा, यूपीआई सब कुछ बैंक खाते से जुड़ा है। इसलिए बैंक बीच-बीच में KYC करते रहते हैं, री-KYC करते रहें हैं। लेकिन हमें धोखेबाजों से बचकर रहना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर 10 जून को दिल्ली के भारत मंडपम में बड़ी बैठक होने जा रही है। पीएम मोदी ने चुनाव जीतकर सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए NCP के कार्यक्रम में क्या बदलाव हुआ।
जयपुर के खोह नागोरियान में एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर 95% तक झुलस गए। विधायक ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल।
मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बीकानेर जिले के पीबीएम अस्पताल में भी डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बीकानेर में सिजेरियन प्रसव के बाद एक के बाद एक छह महिलाओं की हालत बिगड़ गई।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आज यानी मंगलवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
कर्नाटक में नया सीएम बनते ही विभागों को लेकर कलह शुरू हो गई है। पहले रामलिंगा रेड्डी ने शपथ लेने के दो दिन बाद इस्तीफा दे दिया और काफी मान-मनौव्वल के बाद उसे वापस लिया। अब मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा भी अपनी शिकायतें लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आइना दिखाया। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फिटना अल हिंदुस्तान शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार करार दिया।
खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। जिला जज की अदालत में सुनवाई के बाद उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पुलिस से केस डायरी की मांग की गई है।
लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में INDI ब्लॉक की पहली बैठक हुई। ममता बनर्जी की पहल पर आयोजित इस बैठक में 23 दल शामिल हुए, जबकि आंतरिक मतभेदों के चलते AAP और DMK ने दूरी बनाए रखी।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 21 सांसदों ने बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर बैठक की। इससे पहले राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को अराजक बताया।
पश्चिम बंगाल की फलता सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जहांगीर खान को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा है। टीएमसी का पूर्व विधायक जहांगीर खान देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था।