×

बलूचिस्तान ने लिखा पत्र...कहा- पाक को उखाड़ फेंको, हम भारत के साथ

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के निर्वासित बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में भारत और बलूचिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों के बारे में बताते हुए सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है।

By: Arvind Mishra

Jan 02, 202610:43 AM

view64

view0

बलूचिस्तान ने लिखा पत्र...कहा- पाक को उखाड़ फेंको, हम भारत के साथ

बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को एक खुला पत्र लिखा है।

  • नए साल पर विदेश मंत्री को जयशंकर को मिली चिट्ठी
  • भारत से सांस्कृतिक-आध्यात्मिक संबंधों का हवाला
  • ऑपरेशन सिंदूर के लिए मोदी सरकार की तारीफ की
  • भारत के 140 करोड़ लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के निर्वासित बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में भारत और बलूचिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों के बारे में बताते हुए सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है। बलोच नेता ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की और मोदी सरकार की साहसिक और दृढ़ कार्रवाई की सराहना की।  दरअसल, बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्रीजयशंकर को एक खुला पत्र लिखते हुए भारत सरकार और भारतीय जनता को नए वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में उन्होंने भारत के साथ ऐतिहासिक रिश्तों, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के संघर्ष और चीन-पाकिस्तान गठजोड़ को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। पत्र में हिंगलाज माता मंदिर (नानी मंदिर) को दोनों देशों की साझा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया है।

ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

मीर यार ने मोदी सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तानी सैन्य ढांचे और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना साहसिक और न्यायपूर्ण कदम था, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।

आतंक का शिकार बलूचिस्तान

पत्र में कहा गया कि बलूचिस्तान पिछले 79 वर्षों से पाकिस्तान के कब्जे, राज्य प्रायोजित आतंकवाद और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों का शिकार रहा है। मीर यार बलोच ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस समस्या को जड़ से खत्म किया जाए ताकि बलूचिस्तान को स्थायी शांति और संप्रभुता मिल सके।

भारत को पूर्ण समर्थन का ऐलान

बलोच नेता ने स्पष्ट कहा कि बलूचिस्तान की जनता भारत और उसकी सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने शांति, विकास, व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा चुनौतियों और छिपे खतरों से निपटने के लिए भारत के साथ भरोसेमंद साझेदारी की इच्छा जताई।

बयानबाजी नहीं, सहयोग की जरूरत

मीर यार बलोच ने कहा-वर्तमान समय में केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस और पारस्परिक सहयोग की आवश्यकता है। भारत और बलूचिस्तान दोनों को जिन खतरों का सामना है, वे वास्तविक और तत्काल हैं, इसलिए रिश्तों को भी उतना ही मजबूत और प्रभावी होना चाहिए।

पाकिस्तान-चीन गठजोड़ पर चेतावनी

पत्र में पाकिस्तान और चीन की बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को बेहद खतरनाक बताया गया है। मीर यार ने चेतावनी दी कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जो क्षेत्रीय संतुलन को बिगाड़ सकता है। उन्होंने चेताया कि यदि बलूचिस्तान की रक्षा और स्वतंत्रता सेनाओं को समर्थन नहीं मिला, तो आने वाले महीनों में चीनी सेना की तैनाती बलूचिस्तान में हो सकती है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगी FIR, नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप; कोर्ट ने दिए आदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगी FIR, नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप; कोर्ट ने दिए आदेश

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और शंकराचार्य का पक्ष।

Loading...

Feb 21, 20267:14 PM

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

PM नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने इसे भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का नया अध्याय बताया।

Loading...

Feb 21, 20266:56 PM

महाराष्ट्र: अजित पवार की मौत पर रोहित ने केंद्रीय मंत्री नायडू का मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र: अजित पवार की मौत पर रोहित ने केंद्रीय मंत्री नायडू का मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा उनके गृहनगर बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ था। हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोग मारे गए थे। लेकिन अब तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। कोई साजिश करार दे रहा है तो कोई हादसा बता रहा है।

Loading...

Feb 21, 20262:29 PM

स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च: टेंशन नहीं, अब टीटनेस-डिफ्थीरिया से मिलेगी सुरक्षा

स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च: टेंशन नहीं, अब टीटनेस-डिफ्थीरिया से मिलेगी सुरक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में नई वैक्सीन लांच की। उन्होंने सीआरआई में टीटनेस और एडल्ट डिफ्थीरिया वैक्सीन का शुभारंभ किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि यह स्वदेशी वैक्सीन सीआरआई के प्रयासों से बनी है।

Loading...

Feb 21, 20262:08 PM

भारत: अप्रैल से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश भुगतान

भारत: अप्रैल से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश भुगतान

भारत में मार्च के बाद यानी अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा- एनएचएआई एक अप्रैल से देश भर के नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है। इस कदम से राजमार्गों पर एक पूर्ण डिजिटल टोलिंग सिस्टम विकसित होगा

Loading...

Feb 21, 20261:31 PM