×

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

PM नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने इसे भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का नया अध्याय बताया।

By: Ajay Tiwari

Feb 21, 20266:56 PM

view3

view0

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

PM नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया

नोएडा। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (यमुना सिटी) में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास कर देश को 'सेमीकंडक्टर हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे।

आपदा में अवसर: PM मोदी का विजन

वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह यूनिट भारत में एक नई तकनीकी क्रांति का आधार बनेगी। उन्होंने कोविड-19 काल का जिक्र करते हुए बताया, "उस समय सेमीकंडक्टर की सप्लाई रुकने से दुनिया भर में कई कंपनियां बंद हो गई थीं। उसी संकट के दौरान भारत ने 'आपदा में अवसर' को तलाशा और आत्मनिर्भर बनने के लिए अपनी सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने का संकल्प लिया, जो अब हकीकत बन रहा है।"

भारत बनेगा वैश्विक आर्थिक महाशक्ति: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हुए भारत को दुनिया की उभरती हुई आर्थिक महाशक्ति बताया। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत उभरती हुई तकनीकों (Emerging Technologies) का वैश्विक केंद्र बन गया है। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'एआई इम्पैक्ट समिट' का उल्लेख करते हुए सीएम ने बताया कि इसमें 110 से अधिक देशों की सहभागिता रही और 10 लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़े। इन तकनीकों का अंतिम उद्देश्य मानवता के जीवन को सरल और सुगम बनाना है।

सेमीकंडक्टर यूनिट का महत्व

यमुना एक्सप्रेसवे के पास लगने वाली यह यूनिट न केवल हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत की विदेशी निर्भरता को भी कम करेगी। यह उत्तर प्रदेश के 'ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी' के लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगी FIR, नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप; कोर्ट ने दिए आदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगी FIR, नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप; कोर्ट ने दिए आदेश

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और शंकराचार्य का पक्ष।

Loading...

Feb 21, 20267:14 PM

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

PM नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने इसे भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का नया अध्याय बताया।

Loading...

Feb 21, 20266:56 PM

महाराष्ट्र: अजित पवार की मौत पर रोहित ने केंद्रीय मंत्री नायडू का मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र: अजित पवार की मौत पर रोहित ने केंद्रीय मंत्री नायडू का मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा उनके गृहनगर बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ था। हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोग मारे गए थे। लेकिन अब तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। कोई साजिश करार दे रहा है तो कोई हादसा बता रहा है।

Loading...

Feb 21, 20262:29 PM

स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च: टेंशन नहीं, अब टीटनेस-डिफ्थीरिया से मिलेगी सुरक्षा

स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च: टेंशन नहीं, अब टीटनेस-डिफ्थीरिया से मिलेगी सुरक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में नई वैक्सीन लांच की। उन्होंने सीआरआई में टीटनेस और एडल्ट डिफ्थीरिया वैक्सीन का शुभारंभ किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि यह स्वदेशी वैक्सीन सीआरआई के प्रयासों से बनी है।

Loading...

Feb 21, 20262:08 PM

भारत: अप्रैल से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश भुगतान

भारत: अप्रैल से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश भुगतान

भारत में मार्च के बाद यानी अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा- एनएचएआई एक अप्रैल से देश भर के नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है। इस कदम से राजमार्गों पर एक पूर्ण डिजिटल टोलिंग सिस्टम विकसित होगा

Loading...

Feb 21, 20261:31 PM