×

बिहार: सीएम नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नवीन ने राज्यसभा का भरा पर्चा

बिहार की राजनीति में आज यानी गुरुवार का दिन काफी हलचल मचाने वाला रहा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे।

By: Arvind Mishra

Mar 05, 20263:07 PM

view3

view0

बिहार: सीएम नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नवीन ने राज्यसभा का भरा पर्चा

नामांकन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, मंत्री बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

  • अमित शाह की मौजूदगी में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
  • गृहमंत्री का भाजपा नेताओं संग महत्वपूर्ण राजनीतिक रणनीति पर मंथन

पटना। स्टार समाचार वेब

बिहार की राजनीति में आज यानी गुरुवार का दिन काफी हलचल मचाने वाला रहा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे। नामांकन के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी उपस्थित रहे। विधानसभा परिसर में समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वालों में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। तीनों राष्ट्रीय अध्यक्षों का एक साथ राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करना बिहार की राजनीति में एक अनोखा और ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

नामांकन के दौरान दिखी एनडीए की एकजुटता

जदयू की ओर से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, मंत्री बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। विधानसभा परिसर में गठबंधन के नेताओं और कार्यकतार्ओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने इसे एनडीए की मजबूती और एकजुटता का प्रतीक बताया।

राज्यसभा चुनाव की आगे की प्रक्रिया

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच छह मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च निर्धारित की गई है। यदि जरूरत पड़ी तो 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

इन सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल

बिहार से जिन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है, उनमें अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में पहले से ही सरगर्मी बनी हुई है और इस नामांकन ने इसे और भी तेज कर दिया है।

यह भी पढ़िए....

बिहार: नीतीश कुमार छोड़ेंगे सीएम का पद... कहा- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश? बेटे निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने कसी कमर, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा समेत 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार: सीएम नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नवीन ने राज्यसभा का भरा पर्चा

बिहार: सीएम नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नवीन ने राज्यसभा का भरा पर्चा

बिहार की राजनीति में आज यानी गुरुवार का दिन काफी हलचल मचाने वाला रहा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे।

Loading...

Mar 05, 20263:07 PM

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- व्हाट्सएप चैट के आधार पर नहीं दे सकते तलाक 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- व्हाट्सएप चैट के आधार पर नहीं दे सकते तलाक 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक ऐसे फैसले को पलट दिया है। इस फैसले में सिर्फ व्हाट्सएप चैट्स के आधार पर पति को उसकी पत्नी से क्रूरता का हवाला देकर तलाक मिल गया था। कोर्ट ने साफ कहा कि महज मैसेज दिखाकर तलाक नहीं दिया जा सकता, जब तक कि ठोस सबूत पेश न किए जाएं और दूसरी पार्टी को अपना पक्ष रखने का मौका न मिले।

Loading...

Mar 05, 202611:59 AM

बिहार: नीतीश कुमार छोड़ेंगे सीएम का पद... कहा- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा

बिहार: नीतीश कुमार छोड़ेंगे सीएम का पद... कहा- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा

बिहार की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार होने वाले राज्यसभा चुनाव में संसद के उच्च सदन के सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सार्वजनिक रूप से अपनी इस ख्वाहिश को जाहिर किया है।

Loading...

Mar 05, 202611:19 AM

राज्यसभा: कांग्रेस ने सिंघवी और फूलो देवी समेत छह दिग्गजों पर लगाया दांव 

राज्यसभा: कांग्रेस ने सिंघवी और फूलो देवी समेत छह दिग्गजों पर लगाया दांव 

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से पांच राज्यों के लिए छह नामों का एलान किया गया है। लिस्ट में कई बड़े और अनुभवी नाम शामिल हैं। पार्टी ने तेलंगाना से कांग्रेस ने दो नामों की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी को फिर से नामित किया गया है।

Loading...

Mar 05, 20269:45 AM

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश? बेटे निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश? बेटे निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट! क्या सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाकर केंद्र की राजनीति करेंगे? जानें बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश और JDU की आगामी रणनीति पर पूरा अपडेट।

Loading...

Mar 04, 20265:41 PM