कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से पांच राज्यों के लिए छह नामों का एलान किया गया है। लिस्ट में कई बड़े और अनुभवी नाम शामिल हैं। पार्टी ने तेलंगाना से कांग्रेस ने दो नामों की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी को फिर से नामित किया गया है।

दस राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाला है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से पांच राज्यों के लिए छह नामों का एलान किया गया है। लिस्ट में कई बड़े और अनुभवी नाम शामिल हैं। पार्टी ने तेलंगाना से कांग्रेस ने दो नामों की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी को फिर से नामित किया गया है। सिंघवी पहले भी राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं। दूसरे उम्मीदवार वेम नरेंद्र रेड्डी हैं। वह सीएम रेवंत रेड्डी के करीबी सलाहकार हैं। उनकी निकटता और राज्य में पार्टी की मजबूती को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दोनों उम्मीदवार 16 मार्च को होने वाले चुनाव में तेलंगाना की दो सीटों के लिए लड़ेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इन दोनों को आसानी से जीत मिलेगी।
छग से फूलो देवी, हरियाणा करमवीर
छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है। वे पार्टी की अनुभवी नेता हैं और राज्य में आदिवासी समुदाय के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनकी उम्मीदवारी से पार्टी आदिवासी वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध को टिकट दिया गया है। वे दलित समुदाय से आते हैं और राज्य में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।

दांव पर 37 सीट
हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को चुना गया है। वे पार्टी के युवा चेहरों में से एक हैं और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया गया है। वे राज्य में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं और दक्षिण भारत में कांग्रेस की उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रहेगी। ये चुनाव 16 मार्च को होने हैं और इनमें कई राज्यों की कुल 37 सीटें दांव पर हैं।
सीटें खाली हो जाएंगी
दस राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाला है। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।