बिहार के मोतिहारी में देर रात 2.30 बजे स्पेशल टास्क फोर्स और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एसटीएफ ने दो बदमाशों को मार गिराया। वहीं एक जवान शहीद हो गया। मारे गए दोनों बदमाशों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज थे। कुंदन ठाकुर पर चकिया थाने में तीन और साहेबगंज थाने में लूट सहित 5 केस दर्ज थे।
By: Arvind Mishra
Mar 17, 202610:17 AM
मोतिहारी। स्टार समाचार वेब
बिहार के मोतिहारी में देर रात 2.30 बजे स्पेशल टास्क फोर्स और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एसटीएफ ने दो बदमाशों को मार गिराया। वहीं एक जवान शहीद हो गया। मारे गए दोनों बदमाशों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज थे। कुंदन ठाकुर पर चकिया थाने में तीन और साहेबगंज थाने में लूट सहित 5 केस दर्ज थे। पुलिस को मौके से एक कर्बाइन, 2 पिस्टल मिली है। कई खोखे भी बरामद हुए हैं। दरअसल,चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए, जबकि एक पुलिस जवान शहीद हो गया। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिहोरवा में छापेमारी की। सूचना मिली थी कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हथियारों के साथ अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ है। इस दौरान पुलिस की छापेमारी के दौरान पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई।
मुजफ्फरपुर के मृतक बदमाश
मृतक बदमाश की पहचान कुंदन ठाकुर पिता फूलदेन ठाकुर, ग्राम बुल्लाचौक, थाना चकिया और प्रियांशु दुबे पिता संजय दुबे, ग्राम बसंतपुर, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। वहीं शहीद एसटीएफ जवान की पहचान राम यादव के रूप में हुई है।
रात 2:30 बजे हुई मुठभेड़
घटना बीती रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। मुठभेड़ में उज्ज्वल कुमार और उसके पिता संत कुमार तिवारी दोनों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों ने अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार को फोन पर धमकी दी थी। घटनास्थल पर डीआईजी, एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।