×

बिहार चुनाव... नीतीश ने 18 विधायक किए रिपीट, दो विधायकों का कटा टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी जेडीयू की पहली लिस्ट में चिराग पासवान के दावे वाली चारों सीटों पर भी जेडीयू ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई बड़े नेताओं को टिकट मिला है। नीतीश कुमार गुरुवार से चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करें। दरअसल, जेडीयू ने बुधवार को अपने 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

By: Arvind Mishra

Oct 15, 20251:47 PM

view20

view0

बिहार चुनाव... नीतीश ने 18 विधायक किए रिपीट,  दो विधायकों का कटा टिकट

जेडीयू ने बुधवार को अपने 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

पहली सूची

  • छह मंत्री...4 महिलाएं... 4 बाहुबली प्रत्याशी
  • जेडीयू की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
  • चिराग की 5 सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार
  • मंत्री चौधरी के बेटे की जगह उन्हें ही उतारा
  • दस अनुसूचित जातियों के चेहरों पर भी दांव

पटना।  स्टार समाचार वेब

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी जेडीयू की पहली लिस्ट में चिराग पासवान के दावे वाली चारों सीटों पर भी जेडीयू ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई बड़े नेताओं को टिकट मिला है। नीतीश कुमार गुरुवार से चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करें। दरअसल, जेडीयू ने बुधवार को अपने 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में जेडीयू ने चार बाहुबलियों को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे, मांझी से बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह को टिकट दिया है। 10 अनुसूचित जातियों के कैंडिडेट्स को उतारा है। सूची में छह मंत्रियों के भी नाम हैं। चार महिलाओं को टिकट मिला है। इसके अलावा सूची में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चिराग के दावे वाली पांच सीटों सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा पर भी खऊव ने कैंडिडेट उतारे हैं। पहली लिस्ट में 18 विधायकों को रिपीट किया गया है। दो विधायकों का टिकट कटा है। सकरा से आदित्य कुमार और बरबीघा से सुदर्शन कुमार।

12 वोट से जीते ‘मुखिया’ का टिकट

2020 में सबसे कम 12 वोटों से चुनाव जीते कृष्ण मुरारी शरण ऊर्फ प्रेम मुखिया को फिर से हिलसा से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य पहले चारण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

चौधरी के बेटे को नहीं मिला मौका

सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी के बेटे के चुनाव लड़ने की सूचना थी, लेकिन पार्टी ने फिर से मंत्री विजय चौधरी को ही उतारा है। मंत्री महेश्वर हजारी के टिकट कटने की चर्चा चल रही थी, लेकिन पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। कल्याणपुर से टिकट दिया है। पार्टी ने मंत्री श्रवण कुमार को नालंदा, मदन सहनी को बहादुरपुर, महेश्वर हजारी को कल्याणपुर और सुनील कुमार को भोरे, सोनबरसा से रत्नेश सदा को मैदान में उतारा है।

जेडीयू की पहली लिस्ट में 57 नाम

  • आलमनगर        नरेंद्र नारायण यादव
  • बिहारीगंज        निरंजन कुमार मेहता
  • सिंघेश्वर        रमेश ऋषिदेव
  • मधेपुरा        कविता साहा
  • सोनबरसा         रत्नेश सादा
  • महिषी        गुंजेश्वर साह
  • कुशेश्वरस्थान    अतिरेक कुमार
  • बेनीपुर        विनय कुमार चौधरी
  • दरभंगा ग्रामीण    ईश्वर मंडल
  • बहादुरपुर        मदन सहनी
  • गयघाट        कोमल सिंह
  • मीनापुर        अजय कुशवाहा
  • सकरा        आदित्य कुमार
  • कांटी         अजीत कुमार
  • कुचायकोट        अमरेंद्र कुमार पांडेय
  • भोरै         सुनील कुमार
  • हथुआ        रामसेवक सिंह
  • बरोली         मंजीत सिंह
  • जीरादेई        भीष्म कुशवाहा
  • रघुनाथपुर        विकास कुमार सिंह  
  • बजहरिया        इन्द्रदेव पटेल
  • महाराजगंज        हेम नारायण साह
  • एकमा        धूमल सिंह
  • मॉड़ी        रणधीर सिंह
  • परसा        छोटे लाल राय
  • वैशाली        सिद्धार्थ पटेल
  • राजापाकर        महेन्द्र राम
  • मेहनार        उमेश सिंह कुशवाहा
  • कल्याणपुर        महेश्वर हजारी
  • वारिसनगर        डॉ. मांजरीक मृगाल
  • समस्तीपुर        अश्वमेध देवी
  • मोरवा        विद्यासागर सिंह निशाद
  • सरायराजन        विजय कुमार चौधरी
  • विभूतिपुर        रवीना कुशवाहा
  • हसनपुर        राज कुमार राय
  • चेरिया बरियारपुर    अभिषेक कुमार
  • मटिहानी         राजकुमार सिंह
  • अलोली         रामचंद्र सदा
  • खगड़िया        बल्लू मंडल
  • बेलदौर        पन्ना लाल पटेल
  • जमालपुर        नचिकेता मंडल
  • सूर्यगढ़ा        रामानन्द मंडल
  • शेखपुरा        रणधीर कुमार सोनी
  • बरबीघा        डॉ. कुमार पुष्पज्य
  • अस्थावा        जितेन्द्र कुमार
  • राजगीर        कौशल किशोर
  • इस्लामपुर         रूहेल रंजन
  • हिलसा        कृष्ण मुरारी शरण    
  • नालंदा        श्रवण कुमार
  • हरणौत        हरिनारायण सिंह
  • मोकामा        अनंत सिंह
  • फुलवारी         श्याम रजक
  • मसौढ़ी        अरुण मांझी
  • संदेश        राधा चरण साह
  • जगदीशपुर   भगवान सिंह कुशवाहा
  • डुमरांव        राहुल सिंह
  • राजपुर        संतोष कुमार निराला 

COMMENTS (0)

RELATED POST

कर्नाटक के विजयपुरा में मिनी जेट क्रैश: ट्रेनिंग विमान के उड़े परखच्चे, दो घायल

कर्नाटक के विजयपुरा में मिनी जेट क्रैश: ट्रेनिंग विमान के उड़े परखच्चे, दो घायल

कर्नाटक के विजयपुरा में रविवार को एक प्राइवेट 2-सीटर ट्रेनिंग जेट क्रैश हो गया। कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा यह विमान तीन टुकड़ों में टूट गया। पायलट और प्रशिक्षु सुरक्षित हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Feb 08, 20266:15 PM

मोहन भागवत का बड़ा बयान: 75 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट और संघ के भविष्य पर रखी अपनी राय

मोहन भागवत का बड़ा बयान: 75 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट और संघ के भविष्य पर रखी अपनी राय

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में संघ के 100 साल पूरे होने पर बड़े संकेत दिए। जानें 75 साल की आयु में रिटायरमेंट और राष्ट्र निर्माण पर उनके विचार।

Loading...

Feb 08, 20264:31 PM

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।

Loading...

Feb 08, 202610:07 AM

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक में एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोर्ट्स हॉल में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Loading...

Feb 08, 20269:42 AM

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत में चंद पैसों की लालच में लोग जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया में बनने वाली हर तीन में से दो एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल इंसानों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि दूध, मांस, अंडा और मछली का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा है।

Loading...

Feb 08, 20269:30 AM