×

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच बने 'स्वैच्छिक गठबंधन' में ब्रिटिश पीएम शामिल

ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच बने 'स्वैच्छिक गठबंधन' में शामिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश पीएम ने वीडियो कॉल के जरिए हुई इस बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मनी के चांसलर समेत कई यूरोपीय नेताओं के साथ चर्चा की।

By: Sandeep malviya

Aug 17, 20256:09 PM

view6

view0

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच बने 'स्वैच्छिक गठबंधन' में ब्रिटिश पीएम शामिल

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने रविवार को यूरोपीय नेताओं के साथ वीडियो बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी शामिल हुए। यह चर्चा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अगले हफ्ते व्हाइट हाउस यात्रा से पहले हुई।

ट्रंप-पुतिन मुलाकात के बाद वार्ता

ये बैठक ऐसे समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अलास्का में शांति वार्ता की थी। हालांकि इसमें कोई युद्धविराम समझौता नहीं हुआ।

स्टार्मर ने ट्रंप की कोशिशों की सराहना की

पीएम स्टार्मर ने कहा कि ट्रंप की पहल से शांति की उम्मीद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति जेलेंस्की के बिना शांति की राह तय नहीं हो सकती। आगे का कदम उनके शामिल होने वाली वार्ता ही होगी।'

यूरोप-अमेरिका देंगे सुरक्षा गारंटी

इस दौरान ब्रिटिश पीएम ने कहा कि अमेरिका और यूरोप, किसी भी समझौते में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमला नहीं रोकते, तब तक रूस पर और कड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे।

संयुक्त बयान में रूस को साफ संदेश

वहीं इस बैठक में इमैनुएल मैक्रों, फ्रेडरिक मर्ज और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि- रूस को यूक्रेन के नाटो या यूरोपीय संघ में शामिल होने पर वीटो का अधिकार नहीं होगा। यूक्रेन अपनी भूमि और सुरक्षा से जुड़े फैसले खुद करेगा। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बलपूर्वक बदला नहीं जा सकता।

पुतिन का ट्रंप को प्रस्ताव

एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि अगर यूक्रेन डोनबास क्षेत्र से पीछे हटे तो वह मोर्चे पर लड़ाई रोकने को तैयार हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पोर्टलैंड में ट्रंप प्रशासन झटका, अदालत ने सैनिकों की तैनाती पर लगाई रोक

6

0

पोर्टलैंड में ट्रंप प्रशासन झटका, अदालत ने सैनिकों की तैनाती पर लगाई रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को ओरेगन राज्य में बड़ा झटका लगा है। ओरेगन की अदालत ने पोर्टलैंड में नेशनल गार्ड की तैनाती पर रोक लगा दी है। ये पहला मौका नहीं है जब ट्रंप प्रशासन को इस तरह की आलोचना झेलनी पड़ी है।  

Loading...

Oct 05, 202513 hours ago

 बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग

5

0

 बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग

पंजाब के अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई117 की इमरजेंसी लैंडिंग बर्मिंघम हवाई अड्डे पर कराई गई है। जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान की रैम एअर टर्बाइन अचानक से खुल गई। जिसके बाद विमान को उतारा गया और जांच के लिए ग्राउंड किया गया।

Loading...

Oct 05, 202513 hours ago

रूस की बमबारी : यूक्रेन में पांच की मौत

5

0

रूस की बमबारी : यूक्रेन में पांच की मौत

तीन साल से जारी संघर्ष के बीच रूस ने शनिवार रात यूक्रेन के नौ क्षेत्रों में 50 से ज्यादा मिसाइल और लगभग 500 ड्रोन दागे। पश्चिमी शहर लविव में ड्रोन-मिसाइल हमले में पांच लोग मरे, जिनमें 15 साल का बच्चा भी शामिल है। 

Loading...

Oct 05, 202513 hours ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 51 की मौत

6

0

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 51 की मौत

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई है। भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं।  नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र बल राहत-बचाव कार्यों में लगे हैं।  

Loading...

Oct 05, 202513 hours ago

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, भविष्य में संघर्ष हो सकता है विनाशकारी

6

0

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, भविष्य में संघर्ष हो सकता है विनाशकारी

आपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरा नहीं है। वहीं, भारतीय सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं की हालिया बयानों से से वह एक बार फिर तिलमिला गया है। 

Loading...

Oct 04, 202511:19 PM