×

आंध्र प्रदेश में घाटी से गिरी यात्रियों से भरी बस, दस लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (अरफ) जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरी। हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

By: Arvind Mishra

Dec 12, 20259:46 AM

view3

view0

आंध्र प्रदेश में घाटी से गिरी यात्रियों से भरी बस, दस लोगों की मौत

जब एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरी।

  • यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुआ
  • जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय यात्री नींद में थे  
  • सीएम नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (अरफ) जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बस चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में गिर गई। हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रही थी। आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और शीर्ष अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर राहत और चिकित्सा सेवाएं तेज करने तथा घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के आदेश दिए। यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुआ। चित्तूर जिले से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिस वक्त ये भयानक हादसा हुआ, उस समय यात्री नींद में थे।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। जिस बस में हादसा हुआ, वह यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस भद्राचलम के एक मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रही थी। कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चित्तूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस पलट गई। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में 37 लोग थे सवार

अधिकारियों के अनुसार चित्तूर जिले से दो ड्राइवरों सहित 37 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा पर था। हादसे को लेकर पुलिस को संदेह है कि चालक तुलसिपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना स्थल पहाड़ियों पर थी, जहां मोबाइल नेटवर्क कवरेज उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना को मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की वजह और मृतकों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

देर रात तक दस शव बरामद

अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक दस शव बरामद किए गए हैं। सुबह भी राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है। देर रात हादसा होने के बाद स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला। प्रशासन मृतकों की पहचान कर परिवारों को सूचना दे रहा है। हादसे की खबर के बाद भद्राचलम और अरफ जिले में शोक की लहर फैल गई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पीएफ निकालना होगा बेहद आसान... फार्म भरने की नहीं होगी जरूरत

पीएफ निकालना होगा बेहद आसान... फार्म भरने की नहीं होगी जरूरत

पीएफ निकासी अब बैंकिंग सेवा की तरह हो सकेगी। मार्च 2026 से पीएफ निकलना बेहद आसान हो जाएगा। किसी तरह के फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने पीएफ निकालने की प्रक्रिया को बदलने का फैसला कर लिया है। 

Loading...

Dec 18, 20255:27 PM

रिटायरमेंट से पहले एमपी के जज ने मारे ‘छक्के’... यह दुर्भाग्यपूर्ण प्रवृत्ति

रिटायरमेंट से पहले एमपी के जज ने मारे ‘छक्के’... यह दुर्भाग्यपूर्ण प्रवृत्ति

न्यायिक भ्रष्टाचार के केस को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गुरुवार को कहा-जजों में रिटायरमेंट की पूर्व संध्या पर बाहरी कारणों से कई आदेश पारित करने का चलन बढ़ रहा है। बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा- याचिकाकर्ता ने रिटायरमेंट से ठीक पहले छक्के मारना शुरू कर दिया। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण चलन है। मैं इस पर और ज्यादा बात नहीं करना चाहता। 

Loading...

Dec 18, 20253:07 PM

जी राम जी विधेयक पास.. शिवराज बोले- भंग कर देनी चाहिए कांग्रेस 

जी राम जी विधेयक पास.. शिवराज बोले- भंग कर देनी चाहिए कांग्रेस 

अंतत: लोकसभा में भारी विरोध के बीच जी राम जी बिल पास हो गया। विपक्ष ने बिल पास होने पर जमकर हंगामा किया और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए। सदन का माहौल इतना बिगड़ गया कि कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Loading...

Dec 18, 20251:54 PM

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- लिव-इन रिलेशनशिप गैरकानूनी नहीं 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- लिव-इन रिलेशनशिप गैरकानूनी नहीं 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा-हालांकि लिव-इन रिलेशनशिप का कान्सेप्ट समाज में सभी को स्वीकार्य नहीं है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि ऐसा रिश्ता गैरकानूनी है अथवा शादी बिना साथ रहना अपराध है। मनुष्य के जीवन का अधिकार बहुत ऊंचे दर्जे पर है, भले ही कोई जोड़ा शादीशुदा हो या शादी की पवित्रता बिना साथ रह रहा हो।

Loading...

Dec 18, 20251:20 PM

उत्तर प्रदेश... कोहरे के चलते अब आगरा-जयपुर हाईवे पर छह वाहनों में टक्कर

उत्तर प्रदेश... कोहरे के चलते अब आगरा-जयपुर हाईवे पर छह वाहनों में टक्कर

आगरा-जयपुर हाईवे पर देर रात कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। किरावली कस्बे में अभुआपुरा बिजली घर के सामने हुए इस हादसे में छह वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दो ट्रक, दो स्लीपर बसें और दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Loading...

Dec 18, 20251:02 PM