×

जाति जनगणना : मोदी-योगी के पूर्व बयानों पर बरसी कांग्रेस, जयराम ने क्या कहा जानें

रमेश ने प्रधानमंत्री के अतीत के उन दो बयानों का संक्षिप्त वीडियो जारी किया जिसमें मोदी ने जाति जनगणना की पैरोकारी करने वालों को समाज को बांटने वाला और "अर्बन नक्सल" की सोच वाला बताया था।

By: Prafull tiwari

May 26, 20256:09 PM

view8

view0

जाति जनगणना : मोदी-योगी के पूर्व बयानों पर बरसी कांग्रेस, जयराम ने क्या कहा जानें

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने जाति जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले के कुछ बयानों को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि अब प्रधानमंत्री उम्मीद के मुताबिक जाति जनगणना का श्रेय ले रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंतत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ तल्ख बयान दिए थे।

रमेश ने प्रधानमंत्री के अतीत के उन दो बयानों का संक्षिप्त वीडियो जारी किया जिसमें मोदी ने जाति जनगणना की पैरोकारी करने वालों को समाज को बांटने वाला और "अर्बन नक्सल" की सोच वाला बताया था। उन्होंने आदित्यनाथ का जो वीडियो साझा किया, उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह कहते सुने जा सकते हैं कि जाति जनगणना की बात करने वाले बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

रमेश ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, पहलगाम आतंकी हमले और आॅपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बीच की अवधि में 30 अप्रैल, 2025 को मोदी सरकार ने अप्रत्याशित रूप से और अचानक जाति जनगणना की घोषणा की। कल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री ने उम्मीद के मुताबिक इसका पूरा श्रेय लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पहले के कुछ बयानों का वीडियो साझा करते हुए कहा, जरा सुनिए, प्रधानमंत्री ने क्या कहा... जब 2 अक्टूबर, 2023 को बिहार जाति सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए गए और 28 अप्रैल, 2024 को जब कांग्रेस द्वारा जाति जनगणना की मांगों के बारे में उनसे सवाल पूछा गया था।

 रमेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के एक बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना को ‘अर्बन नक्सल’ विचार कहा था। अब जरा सोचिए कि मोदी के 75 साल के होने के बाद उनकी कुर्सी संभालने को बेताब योगी आदित्यनाथ जाति जनगणना पर क्या राय रखते हैं? अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के खिलाफ दिए गए उनके पुराने तल्ख बयानों को जरा सुनिए। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा था कि जातिगत जनगणना उनकी सरकार के उस मॉडल की दिशा में एक कदम है जो हाशिये पर पड़े और हर क्षेत्र में पीछे रह गए लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार चुनाव 2025: मतदान की तारीखों का ऐलान और ECI के डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINet के फायदे

1

0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें (6 Nov, 11 Nov) घोषित। ECI ने 40 ऐप्स को ECINet प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया। जानें वोटर रजिस्ट्रेशन, ई-वोटर कार्ड, परिणाम और शिकायत ट्रैकिंग जैसी ECINet की मुख्य विशेषताएं।

Loading...

Oct 06, 2025just now

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 8 राज्यों की सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा

4

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है, साथ ही, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड सहित 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। जानें विस्तृत कार्यक्रम और रिक्त सीटों का कारण।

Loading...

Oct 06, 2025just now

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव दो चरणों में होंगे और इस बार 17 विशेष पहल की जा रही हैं।

Loading...

Oct 06, 2025just now

एलान... मैरी, रैम्सडेल और साकागुची को चिकित्सा का नोबेल

5

नोबेल पुरस्कार की घोषणा ने दुनिया को एक बार फिर चमत्कार से रूबरू करा दिया। 2025 का नोबेल पुरस्कार फिजियोलॉजी या मेडिसिन (चिकित्सा) में अमेरिका की मैरी ई. ब्रंकॉ, अमेरिका के फ्रेड राम्सडेल और जापान के शिमोन सकागुची को दिया गया है।

Loading...

Oct 06, 2025just now

बंगाल में भाजपा सांसद-विधायक का फोड़ा सिर... गाड़ियों पर किया पथराव

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया। ये हमला तब किया गया जब से बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्य में शामिल होने के लिए गए थे। इस भाजपा नेताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।