×

जाति जनगणना : मोदी-योगी के पूर्व बयानों पर बरसी कांग्रेस, जयराम ने क्या कहा जानें

रमेश ने प्रधानमंत्री के अतीत के उन दो बयानों का संक्षिप्त वीडियो जारी किया जिसमें मोदी ने जाति जनगणना की पैरोकारी करने वालों को समाज को बांटने वाला और "अर्बन नक्सल" की सोच वाला बताया था।

By: Prafull tiwari

May 26, 20256:09 PM

view3

view0

जाति जनगणना : मोदी-योगी के पूर्व बयानों पर बरसी कांग्रेस, जयराम ने क्या कहा जानें

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने जाति जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले के कुछ बयानों को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि अब प्रधानमंत्री उम्मीद के मुताबिक जाति जनगणना का श्रेय ले रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंतत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ तल्ख बयान दिए थे।

रमेश ने प्रधानमंत्री के अतीत के उन दो बयानों का संक्षिप्त वीडियो जारी किया जिसमें मोदी ने जाति जनगणना की पैरोकारी करने वालों को समाज को बांटने वाला और "अर्बन नक्सल" की सोच वाला बताया था। उन्होंने आदित्यनाथ का जो वीडियो साझा किया, उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह कहते सुने जा सकते हैं कि जाति जनगणना की बात करने वाले बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

रमेश ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, पहलगाम आतंकी हमले और आॅपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बीच की अवधि में 30 अप्रैल, 2025 को मोदी सरकार ने अप्रत्याशित रूप से और अचानक जाति जनगणना की घोषणा की। कल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री ने उम्मीद के मुताबिक इसका पूरा श्रेय लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पहले के कुछ बयानों का वीडियो साझा करते हुए कहा, जरा सुनिए, प्रधानमंत्री ने क्या कहा... जब 2 अक्टूबर, 2023 को बिहार जाति सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए गए और 28 अप्रैल, 2024 को जब कांग्रेस द्वारा जाति जनगणना की मांगों के बारे में उनसे सवाल पूछा गया था।

 रमेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के एक बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना को ‘अर्बन नक्सल’ विचार कहा था। अब जरा सोचिए कि मोदी के 75 साल के होने के बाद उनकी कुर्सी संभालने को बेताब योगी आदित्यनाथ जाति जनगणना पर क्या राय रखते हैं? अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के खिलाफ दिए गए उनके पुराने तल्ख बयानों को जरा सुनिए। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा था कि जातिगत जनगणना उनकी सरकार के उस मॉडल की दिशा में एक कदम है जो हाशिये पर पड़े और हर क्षेत्र में पीछे रह गए लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान को भारत की दो टूक: 'जुबान पर कंट्रोल रखें वरना अंजाम बुरा होगा'

1

0

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ गैर-जिम्मेदार बयानबाजी के लिए फटकार लगाई। उन्होंने सिंधु जल समझौते के निलंबन पर भारत का रुख स्पष्ट किया और अमेरिका, रूस और चीन से संबंधों पर भी बात की।

Loading...

Aug 14, 202516 hours ago

राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई बताया और युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और खेल के अवसरों पर जोर दिया।

Loading...

Aug 14, 202517 hours ago

हिमाचल में बाढ़ का कहर... सब जलमग्न... सेना ने संभाला मोर्चा

हिमाचल में बारिश-बाढ़ से हालात खराब है। हिमाचल के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना ने एक घायल सहित चार लोगों को बचाया। बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने किन्नौर जिले में ऋषि डोगरी घाटी के ऊंचे इलाकों को प्रभावित किया और सतलुज नदी पर बना पुल जलमग्न हो गया।

Loading...

Aug 14, 202511:19 AM

विभाजन विभीषिका दिवस...1947 में हिंदुस्तान का बंटवारा सिर्फ जमीन का नहीं था, बल्कि दिलों का भी विभाजन था...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री और केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को 1947 के विभाजन के दौरान जान न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित किया है।

Loading...

Aug 14, 202510:45 AM