×

छिंदवाड़ा... पाइप फैक्ट्री में भीषण आग... एक करोड़ का सामान खाक

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।

By: Arvind Mishra

Jan 23, 20262:12 PM

view19

view0

छिंदवाड़ा... पाइप फैक्ट्री में भीषण आग... एक करोड़ का सामान खाक

देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

  • तीन किमी दूर से दिख रहा धुआं, मौके पर पहुंचीं दमकल

  • प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया

छिंदवाड़ा। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उससे उठता काला धुआं 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। प्रारंभिक आकलन में एक करोड़ के नुकसान का दावा किया गया है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का प्रयास में जुट गर्इं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है। आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था और राहत कार्य जारी रहा।

मौके पर पहुंचे अफसर

पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया और सुरक्षा व्यवस्था संभालता नजर आया। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सब लोग सुरक्षित

किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा लोगों से मौके से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

आसपास का क्षेत्र कराया खाली

फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे, जिससे आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्लास्टिक सामग्री अधिक होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है, जिससे दमकल को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

धार: अब भोजशाला की हकीकत हाईकोर्ट के जज लाएंगे दुनिया के सामने

धार: अब भोजशाला की हकीकत हाईकोर्ट के जज लाएंगे दुनिया के सामने

मध्यप्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट इंदौर में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्राथमिक जानकारी मिली है कि आगामी दिनों में हाई कोर्ट के न्यायाधीश विवादित स्थल का मुआयना करेंगे।

Loading...

Mar 16, 20263:05 PM

मध्यप्रदेश: भिंड के मालनपुर में ऑनलाइन टोल काटने पर बवाल... तोड़-फोड़

मध्यप्रदेश: भिंड के मालनपुर में ऑनलाइन टोल काटने पर बवाल... तोड़-फोड़

मध्यप्रदेश के ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण की मांग को लेकर सोमवार दोपहर मालनपुर के बरैठा टोल प्लाजा पर नो रोड, नो टोल आंदोलन शुरू हो गया। आंदोलन शुरू होते ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने हंगामा कर दिया।

Loading...

Mar 16, 20262:28 PM

मध्यप्रदेश: पीएम से दिल्ली में मिले सीएम, एमपी आने का दिया न्योता

मध्यप्रदेश: पीएम से दिल्ली में मिले सीएम, एमपी आने का दिया न्योता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में पुष्प गुच्छ भेंट कर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बार में विस्तार से बात की।

Loading...

Mar 16, 20261:28 PM

मध्यप्रदेश में अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग परीक्षण रैकेट का भंडाफोड़  

मध्यप्रदेश में अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग परीक्षण रैकेट का भंडाफोड़  

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने स्टिंग आपरेशन कर एक चौंकाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यही नहीं, गिरोह के डॉक्टर, एएनएम सहित अन्य सहयोगियों को हिरासत में लिया है। टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एनएचएम टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को सौंप दिया है।

Loading...

Mar 16, 20261:04 PM

भोपाल: नापतौल कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी

भोपाल: नापतौल कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब नापतोल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि इससे पहले भी भोपाल के एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Loading...

Mar 16, 202612:30 PM