×

हार को नहीं पचा पर रही कांग्रेस, कहा- जो हुआ देश के सामने रखेंगे

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में मंथन किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन मौजूद रहे।

By: Ajay Tiwari

Nov 15, 20253:45 PM

view4

view0

हार को नहीं पचा पर रही कांग्रेस, कहा- जो हुआ देश के सामने रखेंगे

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी। फाइल फोटो

हाइलाइट्स

  • हार के कारणों की समीक्षा की कांग्रेस ने 

  • मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई बैठक 

  • गड़बडियों के सबूत इकट्ठा करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में मंथन किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन मौजूद रहे।

बैठक में चुनाव नतीजों और संगठन की कमियों पर चर्चा की गई। आगे क्या करना है, इसकी रणनीति बनाई गई। कहा जा रहा है, बैठक का फोकस बिहार में इतनी बड़ी हार क्यों हुई? यह जानने पर रहा।  बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी गड़बडियों के सबूत इकट्ठा कर रही है। दो हफ्तों में इनका खुलासा किया जाएगा। 

बता दे, कांग्रेस ने इस चुनाव में 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन केवल 6 सीटें जीत पाई। पार्टी का वोट शेयर 8.71% रह गया, जबकि 2020 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 19 सीटें जीती थीं और 9.6% वोट मिले थे।

माकन बोले- कई जगह गड़बड़ियां हुईं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने भी कहा, चुनाव प्रक्रिया पर शुरू से ही सवाल हैं, इसलिए ऐसे नतीजे चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस को 1984 में भी ऐसा स्ट्राइक रेट नहीं मिला था, जैसा इस बार बीजेपी को मिला है। कुछ तो गड़बड़ है।  माकन ने बताया कि गठबंधन के सभी दल इस नतीजे को “अप्रत्याशित” मानते हैं और इसकी जांच की मांग कर रहे हैं।

महागठबंधन फंसता रहा

महागठबंधन की सीटें 50 तक भी नहीं पहुंची हैं। इसकी बड़ी वजह RJD और कांग्रेस की खराब परफॉर्मेंस है। राहुल और तेजस्वी ने वोटर अधिकार यात्रा से महागठबंधन को एक दिखाने की कोशिश की, लेकिन तेजस्वी को CM फेस घोषित करने पर उनमें फूट पड़ गई। बाद में कांग्रेस भी तेजस्वी को CM फेस बनाने पर तैयार हो गई, लेकिन तब तक मैसेज चला गया कि RJD और कांग्रेस में दूरियां हैं, जिसका असर प्रचार पर हुआ।

 सफलता चौंकाने वाली है।

बिहार की राजनीति को समझने वालों का कहना है कि एनडीए दलों को जिस तरह की सफलता मिली है, वह निश्चिय ही चौंकाने वाली है। 90 % स्ट्राइक रेट या तो बिहार ललक है या समीक्षा का विषय। मुस्लिम-यादव फैक्टर और जाति से नतीजे तय करने वाले बिहार में इस बार नतीजे आश्चर्य में तो डालने वाले हैं। चुनाव परिणामों ने विपक्ष की भूमिका को पूरी तरह हासिए पर रख दिया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

राजस्थान के सिरोही में बड़ी कार्रवाई: सुनसान फार्महाउस पर मिली ₹40 करोड़ की मेफेड्रोन फैक्ट्री

2

0

राजस्थान के सिरोही में बड़ी कार्रवाई: सुनसान फार्महाउस पर मिली ₹40 करोड़ की मेफेड्रोन फैक्ट्री

राजस्थान के सिरोही जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और पुलिस ने एक सुनसान फार्महाउस पर छापा मारकर एक हाई-प्रोफाइल मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़ किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत ₹40 करोड़ आंकी गई है। इस अवैध फैक्ट्री का मास्टरमाइंड एक सिविल सेवा की तैयारी कर चुका व्यक्ति था, जिसने असफलता के बाद अपराध का रास्ता चुना। जानें इस बड़े ऑपरेशन का पूरा खुलासा।

Loading...

Nov 15, 20257:46 PM

पीएम मोदी ने किया ₹1 लाख घरों का गृह प्रवेश; बोले- आदिवासी कल्याण BJP की प्राथमिकता, कांग्रेस ने किया नजरअंदाज

4

0

पीएम मोदी ने किया ₹1 लाख घरों का गृह प्रवेश; बोले- आदिवासी कल्याण BJP की प्राथमिकता, कांग्रेस ने किया नजरअंदाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 'जनजातीय गौरव' महाअभियान के तहत 1 लाख नए घरों का किया उद्घाटन। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी कल्याण भाजपा की प्राथमिकता है और NDA ने कई आदिवासी नेताओं को शीर्ष पद दिए हैं।

Loading...

Nov 15, 20254:38 PM

लालू परिवार में फूट? RJD की करारी हार के बाद रोहिणी आचार्य ने X पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 'परिवार से नाता तोड़ रही हूं'

4

0

लालू परिवार में फूट? RJD की करारी हार के बाद रोहिणी आचार्य ने X पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 'परिवार से नाता तोड़ रही हूं'

बिहार चुनाव 2025 में RJD की हार के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा कर सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने संजय यादव और रमीज को बताया जिम्मेदार। जानें विस्तार से।

Loading...

Nov 15, 20253:53 PM

हार को नहीं पचा पर रही कांग्रेस, कहा- जो हुआ देश के सामने रखेंगे

4

0

हार को नहीं पचा पर रही कांग्रेस, कहा- जो हुआ देश के सामने रखेंगे

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में मंथन किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन मौजूद रहे।

Loading...

Nov 15, 20253:45 PM

संगीन अपराध का नाबालिग आरोपी होगा अग्रिम जमानत का हकदार 

4

0

संगीन अपराध का नाबालिग आरोपी होगा अग्रिम जमानत का हकदार 

पुलिस ने अगर किसी को गिरफ्तार किया है और उसकी उम्र 18 साल से कम है, तो उस पर कितना भी संगीन आरोप क्यों न हो, वो व्यक्ति अग्रिम जमानत का हकदार होगा। यह फैसला हाल ही में कोलकाता हाईकोर्ट ने सुनाया है।

Loading...

Nov 15, 202512:53 PM